न कार, न बाइक... बेंगलुरु के जाम के बीच एक पहिए पर निकला शख्स, यूजर्स बोले- गजब आइडिया
बेंगलुरू के जाम से बचने का शख्स ने अनोखा तरीका निकाला. वायरल वीडियो में वह हेलमेट पहनकर इलेक्ट्रिक यूनीसाइकिल से ट्रैफिक के बीच आसानी से निकलता नजर आया. इस वीडियो को देख लोग बोल रहे है इस आइडिया से जाम के झाम से बचा जा सकता है.
Follow Us:
देश के सभी महानगरों इ सड़कों पर जाम के झाम ने आम जनता की हालात ख़राब कर रखी है. कभी-कभी इसी जाम के बीच कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हुआ है. जो शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान पर एक नई चर्चा छेड़ दी है. दरअसल, रोजाना ऑफिस जाने वाले हजारों लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहते हैं. ऐसे में इस वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक के बीच इलेक्ट्रिक यूनीसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है. जहां बाकी वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं, वहीं यह शख्स एक पहिए पर आराम से निकलता दिखाई देता है.
हेलमेट पहनकर यूनीसाइकिल पर निकला शख्स
वायरल वीडियो में शख्स हेलमेट पहने हुए इलेक्ट्रिक यूनीसाइकिल पर सवार है. वह सड़क पर मौजूद वाहनों के बीच से संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रहा है. आसपास कार और बाइक की लंबी कतार दिखाई देती है, लेकिन यूनीसाइकिल सवार को जाम में ज्यादा देर रुकना नहीं पड़ रहा. वीडियो देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई कि आखिर यह शख्स रोजाना के ट्रैफिक से बचने के लिए इस अनोखे वाहन का इस्तेमाल कैसे कर रहा है.
जाम में फंसने के बजाय निकाला अपना रास्ता
वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने बेंगलुरु के ट्रैफिक को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा कि इससे बचने के लिए कुछ भी करना पड़े, किया जा सकता है. यूनीसाइकिल का इस्तेमाल इसी सोच का एक अनोखा उदाहरण नजर आया. बड़े वाहनों की तुलना में छोटा और हल्का होने के कारण ऐसा वाहन भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से आगे निकलता दिखाई देता है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले कई लोगों को यह रोज के ऑफिस सफर के लिए दिलचस्प विकल्प लगा.
Anything to beat BLR traffic...🚦🙏
— रेवती (@Shinde_Revati21) August 20, 2026
This man found his own solution —
An electric Unicycle.
No jams, no waiting, just a smart and sustainable ride through Bengaluru. Sometimes simple ideas move faster than traffic. 🚴♂️ pic.twitter.com/YL2XX6MGga
यूजर्स ने पूछे कई सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कुछ यूजर्स ने इसे शानदार और स्मार्ट तरीका बताया. एक यूजर ने मजाक में कहा कि अगर ज्यादा लोग ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करें तो बेंगलुरु का ट्रैफिक जाम काफी कम हो सकता है. हालांकि, हर किसी ने इसकी तारीफ ही नहीं की. कुछ लोगों ने इसकी व्यावहारिकता पर सवाल उठाए. यूजर्स ने पूछा कि खराब और गड्ढों वाली सड़कों पर यूनीसाइकिल को संभालना कितना आसान होगा. किसी ने मोड़ लेने और अचानक सामने आए गड्ढे से बचने को लेकर सवाल किया. अक्षय नाम के यूज़र ने लिखा, 'मैंने कहीं देखा था कि बैंगलोर के किसी व्यक्ति ने यह पोस्ट किया था; मुझे लगता है कि बैंगलोर एक अच्छा शहर है जहाँ लोग मज़ाकिया है.'
कीमत और सुरक्षा पर भी चर्चा
कुछ लोगों ने इसकी कीमत को लेकर भी सवाल उठाया. उनका मानना है कि तकनीक देखने में आकर्षक जरूर है, लेकिन अगर इसकी कीमत ज्यादा है तो यह हर व्यक्ति के लिए रोजमर्रा के सफर का विकल्प नहीं बन सकती. वहीं, वीडियो में शख्स का हेलमेट पहनना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या पेट्रोल की जरूरत नहीं होने वाले वाहनों के लिए भी हेलमेट जरूरी है.
यह भी पढ़ें
बहरहाल, यह वीडियो लोगों को बेंगलुरु जैसे व्यस्त शहरों में रोजाना की यात्रा के नए विकल्पों पर सोचने का मौका जरूर दे रहा है. हालांकि, यूनीसाइकिल को ट्रैफिक का व्यावहारिक समाधान मानने से पहले सड़क की स्थिति, सुरक्षा और वाहन की कीमत जैसे पहलुओं पर ध्यान देना भी जरूरी है.