जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मां से है माटी…’ कारगिल की वादियों के बीच सेना को संगीतमय सलाम, इमोशनल कर देगा मुस्लिम बेटियों का ये Video

लद्दाख की बेटियों ने कारगिल की वादियों के बीच देशभक्ति गीतों को इस अंदाज में गाया कि हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया.

‘मां से है माटी…’ कारगिल की वादियों के बीच सेना को संगीतमय सलाम, इमोशनल कर देगा मुस्लिम बेटियों का ये Video
Image Source- Screengrab/X/BJP4JnK
Advertisement

Ladakh Girls Singing Tribute To Indian Army: 27वें कारगिल विजय दिवस पर पूरे देश ने सेना के साहस और जज्बे को सलाम किया. यूं तो जवानों के बलिदान और शौर्य के को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन लद्दाख से ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें लड़कियों के एक ग्रुप ने सेना को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सलाम किया है. 

कारगिल में बेटियों ने सेना के नाम बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली संगीतमय परफोर्मेंस दी. उन्होंने कारगिल की वादियों के बीच देशभक्ति गीतों को इस अंदाज में गाया कि हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया. एक दमदार ट्रिब्यूट जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. सेना को सलाम करता बेटियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

देखें Video 

Advertisement

ये Video कारगिल विजय दिवस का है. जिसे जम्मू कश्मीर BJP के X अकाउंट से शेयर किया गया है. खूबसूरत अंदाज में देशभक्ति गीत गाती हुईं ये बेटियां स्थानीय कलाकार हैं. इनके ग्रुप का नाम ‘टीम स्ट्रिंगमो' हैं. कारगिल विजय दिवस पर इस ग्रुप ने ‘योद्धा’ मूवी का तिरंगा सॉन्ग गाया. 

वादियों में भारत माता की गूंज

Advertisement

इस वीडियो में देख सकते हैं लद्दाख और कश्मीर की बेटियां पारंपरिक ड्रेस में एक पंक्ति में खड़ी हैं. उनके पीछे कारगिल की ऊंची चोटियां और खूबसूरत वादियां हैं. जब इस ग्रुप ने ‘तिरंगा’ सॉन्ग के ‘मां से है माटी’ वाली लाइन को जोश के साथ गाया तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया और देशभक्ति की भावना से भर गया. बेटियों ने अपने दमदार और सुरीले अंदाज से सेना के अदम्य साहस, त्याग और शौर्य गाथाओं को जन-जन के दिल तक पहुंचाया. 

BJP जम्मू कश्मीर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह आपको भावुक कर देगा, दमदार, भावुक, खूबसूरत. जोश से भरा, देशभक्तिपूर्ण. 27वें कारगिल विजय दिवस पर, कारगिल की स्ट्रिंगमो सिस्टर्स भारतीय सेना के सम्मान में एक दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि पेश कर रही हैं. हमारे बहादुर सैनिकों के साहस, बलिदान और अटूट जज़्बे को दिल से सलाम.’

सोशल मीडिया पर हिट हो रहा Video

बेटियों की इस शानदार परफोर्मेंस का Video सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग लिख रहे हैं सेना के जवानों को इससे प्यारा और शानदार ट्रिब्यूट नहीं दिया जा सकता, लाजवाब. कश्मीर और लद्दाख की ये बेटियां नई पीढ़ी की हैं लेकिन देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- माता-पिता नहीं थे साथ, मुस्लिम भाई बना सहारा! हिंदू बहन की शादी में निभाई हर रस्म

यह भी पढ़ें

वैसे योद्धा फिल्म के इस गाने का नाम तिरंगा है. जिसे सिंगर बी प्राक ने गाया है और लिखा है मनोज मुंतशिर ने, वहीं, संगीत तनिश बागची ने दिया है. ये गाना काफी हिट रहा है लेकिन कारगिल दिवस पर बेटियों ने इसके जरिए जब सेना को संगीतमय सलाम दिया तो फिर एक बार हर किसी की जुंबा पर आ गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें