×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सादगी हो तो ऐसी... जमीन पर बैठकर भंडारे में खाते दिखे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, देखें VIDEO

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो माता के भंडारे में आम लोगों के बीच जमीन पर बैठकर सब्जी-पूड़ी खाते नजर आ रहे हैं. उनकी सादगी भरी इस शैली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सादगी हो तो ऐसी... जमीन पर बैठकर भंडारे में खाते दिखे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, देखें VIDEO
Image Source: Screengrab
Advertisement

देश की राजनीति में अक्सर बड़े नेताओं की तस्वीरें कड़ी सुरक्षा, बड़े काफिले और वीआईपी अंदाज के साथ देखने को मिलती हैं. ऐसे माहौल में अगर कोई नेता आम लोगों के बीच बिल्कुल साधारण तरीके से नजर आ जाए तो वह दृश्य लोगों के दिल को छू जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में ओम बिरला माता के भंडारे में आम श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर सब्जी-पूड़ी खाते दिखाई दे रहे हैं.

माता के भंडारे में पहुंचे ओम बिरला

दरअसल, यह वीडियो किसी धार्मिक आयोजन के दौरान का बताया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग माता जी के भंडारे में शामिल हुए थे. इसी दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी वहां पहुंचे. खास बात यह रही कि उन्होंने अपने लिए किसी अलग व्यवस्था की मांग नहीं की. न कोई खास कुर्सी, न कोई वीआईपी टेबल और न ही कोई दिखावटी इंतजाम. वो बिल्कुल आम लोगों की तरह जमीन पर बैठ गए और स्टील की प्लेट में परोसी गई सब्जी-पूड़ी का स्वाद लेते नजर आए.

Advertisement

वीडियो में दिखी सादगी की झलक

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उनके आसपास बैठे लोग भी काफी सहज महसूस कर रहे हैं. कई लोग उनसे बातचीत करते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. यही सामान्य व्यवहार लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और ओम बिरला की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

लोगों का कहना है कि इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठने के बावजूद उनका यह व्यवहार बताता है कि वो जमीन से जुड़े नेता हैं. इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति की खूबसूरती और भंडारे की परंपरा से जुड़ा बेहद भावुक दृश्य बताया. एक यूजर ने लिखा, 'यही होती है असली राजनीति, जहां नेता जनता के बीच बैठकर उनकी तरह जीवन जीता दिखे.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इतने बड़े पद पर होने के बाद भी कोई इतना सरल हो सकता है, यह देखकर अच्छा लगा.' एक यूज़र ने लिखा 'बिरला जी की सादगी का कोई जवाब नहीं दिल केभी बहुत अच्छे है.'

Advertisement

पहले भी चर्चा में रह चुकी है सादगी

कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से सांसद ओम बिरला पहले भी अपने सहज व्यवहार को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. लेकिन इस वीडियो ने लोगों के बीच उनकी अलग पहचान को और मजबूत कर दिया है. आज के दौर में जब नेताओं पर जनता से दूर होने के आरोप लगते रहते हैं, ऐसे वीडियो लोगों को अलग संदेश देते हैं.

बहरहाल, सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल यह वीडियो अब सिर्फ एक सामान्य क्लिप नहीं रह गया है, बल्कि सादगी और भारतीय परंपरा की मिसाल बनकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें