जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

71 लाख कैश, 21 तोला सोना, Youtuber को शादी में मिला बेहिसाब दहेज, झल्ला गया सोशल मीडिया, कहा- छप्पर फाड़ डील

हरियाणा के यूट्यूबर अरुण पंवार हर महीने 20 से 25 लाख रुपये कमाते हैं, लेकिन फिर भी अपनी शादी में दहेज लेना नहीं भूले. भारी-भरकम दहेज के साथ इस कुप्रथा को बकायदा सेलिब्रेट भी किया. देखें Video

71 लाख कैश, 21 तोला सोना, Youtuber को शादी में मिला बेहिसाब दहेज, झल्ला गया सोशल मीडिया, कहा- छप्पर फाड़ डील
Advertisement

Youtuber Arun Panwar Dowry Video: लड़के की साढ़े 5 तोले की चेन है जी, 4 तोले का ब्रेसलेट है जी, दो सोने की अंगूठी है जी, लड़के के पापा की चेन और अंगूठी, लड़के के ताऊ की अंगूठी, लड़के के भाई दिनेश और आकाश की अंगूठी है जी, लड़के की मम्मी के कानों के झुमके हैं जी, पजेब और चुटकी है जी, लड़की की बहन के कानों के झुमके हैं जी और भाभी के लिए कानों के झुमके दिए गए हैं. कुल 21 तोला सोना और 71 लाख रुपए कैश है जी. 

नहीं नहीं ये दहेज नहीं है जी ये तो दान है, जो 21 तोला गोल्ड और 71 लाख कैश तक सिमट गया. ये भारी-भरकम दान किसी गरीब, मजबूर, या NGO को नहीं बल्कि यूट्यूबर अरुण पंवार को उसकी शादी पर मिला है. लड़की वालों ने दामाद को भर-भर कर दहेज दिया है. इतना दहेज की दामादजी काम धंधा छोड़ घर भी बैठ जाएं तो भी ऐश और आराम में अपनी जिंदगी काट लेंगे, लेकिन इसे दहेज नहीं दान का नाम देंगे. अरुण पंवार की शादी के इस दहेज वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है. लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो के आने के बाद यूट्यूबर अरुण पंवार विवादों से घिर गए हैं. पूरा वाकया जानतें हैं उससे पहले देखें ये दहेज वीडियो 

Arun Panwar Dowry Video

ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें देख सकते हैं, अरुण पंवार को ससुराल वालों ने सोने से लाद दिया, नोटों की गड्डियों से घेर लिया. एक शख्स खड़े होकर इस धन वर्षा का गुणगान कर रहा है. ऐलान तो ऐसे हो रहे हैं जैसे कोई सरकार नई योजना लाने जा रही हो और जनता को योजनाओं के एक-एक फायदे सिलसिलेवार गिनवा रही हो. शख्स कह रहा है कि दहेज नहीं दान हैं वो भी केवल 21 तोले सोने और 71 लाख कैश. सुनकर ही आम सा इंसान तो चकरा जाए. 

हैरानी की बात तो ये है कि दहेज का महिमामंडन करते, ग्लोरिफाय करते इस वीडियो को खुद अरुण पंवार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. 

कहां और किससे हुई अरुण पंवार की शादी? 

हरियाणा में गुरुग्राम के रहने वाले अरुण पंवार की की शादी 3 फरवरी को पलवल की तिथि के साथ हुई है. डॉ. तिथि ने MBBS की पढ़ाई की है और जयपुर से MD की पढ़ाई कर रही हैं. तिथि का पूरा परिवार ही बेहद संपन्न है. पिता बड़ी कंपनी में बड़े पद हैं तो एक भाई रोहतक PGI में डॉक्टर है. 

Advertisement

कौन हैं अरुण पंवार? 

अरुण पंवार कंटेट क्रिएटर हैं. जो यूट्यूब पर ऑटोमोबाइल कंटेंट बनाते हैं. कारों और टेक्नोलॉजी की ओर झुकाव के बाद उन्होंने Youtube पर कंटेंट बनाना शुरू कर दिया. अरुण ने साल 2019 में अपना यूट्यूब करियर शुरू किया था. 

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं अरुण पंवार

Advertisement

अरुण पंवार हर महीने 20-25 लाख रुपए की कमाई करते हैं. उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन हैं. वह बिजनेस भी चलाते हैं लेकिन शायद उनके लिए इतना काफी नहीं था तो शादी में भारी-भरकम दहेज लिया. जिसे दान का नाम दे दिया. 

सवालों से घिरे अरुण पंवार 

अरुण पंवार के दहेज वीडियो के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है. लोग कह रहे हैं, ये शादी नहीं छप्परफाड़ डील है. एक यूजर ने कहा, साल 2026 में भी यह सामाजिक बुराई जिंदा है. एक शख्स ने तो उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग ही कर दी. 

वहीं, आलोचना के घेरे में तो लड़की वाले भी हैं. खुद उनकी पत्नी तिथि पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन शादी में खूब सारा दहेज दिया और उसका महिमामंडन भी किया. दहेज को साख से जोड़ने वाला एलीट वर्ग भूल गया कि समाज की इस बुराई का वह कैसे सेलिब्रेट कर रहा है. दहेज का मुद्दा आज भी समाज के लिए एक कड़वी सच्चाई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें