जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारतीय संगीत और संस्कारों की गूंज...भारत के 'बच्चों' ने गाए UAE के राष्ट्रगान जीता क्राउन प्रिंस का दिल, की तारीफ

UAE में भारतीय बच्चों ने जिस तरीके से भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंदाज में UAE का राष्ट्रगान गाया, उसे देख क्राउन प्रिंस शेख हमदान भी फैन हो गए और तारीफ की.

भारतीय संगीत और संस्कारों की गूंज...भारत के 'बच्चों' ने गाए UAE के राष्ट्रगान जीता क्राउन प्रिंस का दिल, की तारीफ
Image: Insta/ Emirates News (Screengrab)
Advertisement

भारतीय लोग और भारत के बच्चे दुनिया के जिस भी कोने में जाते हैं, वहां अपनी संस्कृति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना नहीं भूलते. इसी कड़ी में भारतीय बच्चों ने कुछ ऐसा अनूठा किया है, जिसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रिंस का भी दिल जीत लिया है. दरअसल, 13 भारतीय बच्चों की एक टीम ने जिस सुंदरता और सम्मान के साथ यूएई का राष्ट्रगान गाया है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि इसे पूर्णतः भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन और लय में पिरोया गया है. इस प्रस्तुति को जो भी देख रहा है, वह बच्चों के हुनर की तारीफ करते नहीं थक रहा है.

आपको बता दें कि इस वीडियो को दुबई के एक प्रसिद्ध म्यूजिक ग्रुप 'मल्हार' ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय संगीत परंपरा और इन बच्चों की अद्भुत प्रतिभा की सराहना कर रहा है.

भारतीय शास्त्रीय संगीत के अंदाज में गूंजा UAE का राष्ट्रगान

Advertisement

इस वीडियो में बच्चे सफेद और हरे रंग के पारंपरिक भारतीय परिधानों में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. बच्चों ने यूएई के झंडे के रंग वाले हरे स्कार्फ भी पहन रखे हैं. उन्होंने जिस सादगी और टीम समन्वय के साथ यह प्रस्तुति दी, वह इसे और भी खास बना रही है. यह प्रस्तुति इसलिए भी अद्भुत है क्योंकि इसे भारतीय शास्त्रीय संगीत की शैली में, पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों की मदद से तैयार किया गया है. बच्चों ने इस दौरान हारमोनियम, तबला, ढोलक, पखावज, सितार, सरोद, बांसुरी और जल तरंग जैसे वाद्य यंत्रों को बजाने में अपनी महारत साबित की.

भारत की गौरवशाली संगीत परंपरा का अनूठा प्रदर्शन

बच्चों की इस प्रस्तुति को इसलिए भी सराहा जा रहा है क्योंकि यह सिर्फ एक गीत या राष्ट्रगान मात्र नहीं है, बल्कि यह दूसरे देश की संस्कृति का सम्मान करने और उसमें रच-बस जाने की प्रवासी भारतीयों की परंपरा का जीवंत उदाहरण है. इसमें भारतीय संगीत की गौरवशाली विरासत के प्रदर्शन के साथ-साथ यूएई के प्रति गहरा सम्मान भाव भी साफ झलक रहा है. इतना ही नहीं, यह प्रस्तुति बीते कुछ वर्षों में भारत और यूएई के रिश्तों में आई गर्मजोशी और मजबूती को भी बखूबी प्रदर्शित करती है.

Advertisement

कहां से आया इस अनूठी प्रस्तुति का विचार?

म्यूजिक ग्रुप 'मल्हार' के संस्थापक जोगिराज सिकदार ने इस प्रस्तुति के जरिए यूएई में मिले सम्मान और अपनत्व को दर्शाया है. उनका कहना है कि उन्हें यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि यहां की सरकार हर आगंतुक का ख्याल रखती है और उन्हें अमीराती जैसा ही सम्मान देती है. उन्होंने आगे कहा कि यही बात उन्हें बेहद पसंद आई, जिसे उन्होंने संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त करने की कोशिश की है.

Advertisement

UAE के क्राउन प्रिंस ने खुद शेयर किया वीडियो

इस प्रस्तुति की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने भी देखा और वे इसके कायल हो गए. उन्हें बच्चों की यह प्रस्तुति इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए बच्चों की जमकर तारीफ की.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं. नेटिजंस का कहना है कि संगीत के जरिए दो अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ना वाकई अद्भुत है. वहीं, बच्चों के माता-पिता भी इस उपलब्धि से अत्यंत प्रसन्न हैं. उनका कहना है कि अपने बच्चों को इस तरह वैश्विक मंच पर कुछ खास करते देखना उनके लिए गौरव का क्षण है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें