जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ये तमन्ना भी पूरी कर दूंगा, गलतफहमी होगी तो...', पुलिस से भिड़ना चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि को पड़ा भारी, VIDEO वायरल

बिजनौर में मजार की दीवार पर बुलडोजर एक्शन के विरोध के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि विवेक कुमार सेन द्वारा पुलिस को उकसाना भारी पड़ गया. जब सेन ने पुलिस से कहा कि लाठी बजाओ, गोली मार दो', तो CO अंजनी चतुर्वेदी ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कि गलतफहमी है तो ये ख्वाहिश भी पूरी कर देंगे.

'ये तमन्ना भी पूरी कर दूंगा, गलतफहमी होगी तो...', पुलिस से भिड़ना चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि को पड़ा भारी, VIDEO वायरल
Bijnor Viral Video/ Image: Screengrab
Advertisement

बिजनौर के धामपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पीर बाबा मजार के रास्ते की दीवार पर बुलडोजर एक्शन के बाद स्थानीय लोग, नगीना सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासन के बीच तनातनी पैदा हो गई. वायरल वीडियो में आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा सकती है.

CO से भिड़े चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि विवेक सेन

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर (धामपुर) में शुक्रवार को नासिर बाबा की मजार की दीवार हटाने को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विरोध करने पहुंचे थे. स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने के लिए भारी पुलिस बल के साथ सीओ अंजनी चतुर्वेदी खुद मौके पर मौजूद थे. इसी बीच माहौल को गरमाते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि विवेक कुमार सेन ने पुलिस को उकसाने वाले लहजे में कहा कि 'लाठी बजाओ, गोली मार दो.' 

Advertisement

चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि की पुलिस से नोकझोक

इस पर सीओ ने कड़ा और तल्ख रुख अपनाते हुए उन्हें कानून के दायरे में रहने की सख्त हिदायत दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विवेक के बार-बार उकसाने के बाद CO ने कहा कि ये तमन्ना भी पूरी कर देंगे. इतना ही नोंकझोंक के दौरान CO ने दो टूक कहा कि बहुत इज्जत से बात की, सम्मान दिया, लेकिन इस तल्खी वाली भाषा और धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस दौरान पुलिस का अमला, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद थे. इतना ही नहीं दूसरे पुलिस अधिकारी ने मामले में बीच-बचाव की भी कोशिश की.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

यह भी पढ़ें

ख़बर के अनुसार शुक्रवार रात टीचर्स कॉलोनी स्थित नासिर बाबा पीर मजार परिसर के रास्ते की दीवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई के तहत ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बवाल काट दिया. इतना ही नहीं सांसद प्रतिनिधि के लहजे और पुलिस को कथित तौर पर धमकाने के कारण उनकी पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई. इसी बीच सेन और CO के बीच हुई इस बहसा-बहसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि राजस्व विभाग की ओर से पहले पैमाइश की जा चुकी थी और उप जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें