×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या सिर्फ सीलिंग फैन से जम सकती है कुल्फी? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक लड़की ने बिना फ्रिज के सिर्फ सीलिंग फैन से बर्तन लटकाकर कुल्फी जमा दी. वीडियो में वह दूध, क्रीम, चीनी और फ्लेवर का घोल बनाकर बर्तन को पंखे से बांध देती है। इस दावे को देखकर लोग हैरान हैं और इसकी सच्चाई जानना चाहते है.

क्या सिर्फ सीलिंग फैन से जम सकती है कुल्फी? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
Image Source: Screengrab
Advertisement

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी में पड़ गए हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक लड़की ने बिना फ्रिज के केवल सीलिंग फैन की मदद से कुल्फी जमा दी. यह अनोखा तरीका इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लाखों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वीडियो में क्या दिखाया गया?

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़की सबसे पहले दूध, क्रीम, चीनी और फ्लेवर को मिलाकर कुल्फी का घोल तैयार करती है. इसके बाद वह इस मिश्रण को एक बर्तन में डालती है और रस्सी की सहायता से उसे छत के पंखे की रॉड से बांध देती है. फिर पंखा तेज गति से चलाया जाता है. पंखे के घूमने के साथ बर्तन भी गोल-गोल घूमने लगता है. कुछ समय बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि बर्तन के अंदर कुल्फी अच्छी तरह जम चुकी है.

Advertisement

क्या सच में सिर्फ पंखे से कुल्फी जम सकती है?

वीडियो देखने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या सच में केवल पंखे की हवा से कुल्फी जम सकती है. इसका जवाब है नहीं. विज्ञान के अनुसार सिर्फ हवा चलने से दूध या कुल्फी का मिश्रण जम नहीं सकता. इसके लिए तापमान को काफी कम करना पड़ता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hetal Barvadiya (@hetal_diy_queen)

Advertisement

कुल्फी जमने के पीछे का असली राज

दरअसल, वीडियो में एक महत्वपूर्ण चीज भी दिखाई देती है, जिस पर शुरुआत में बहुत से लोगों का ध्यान नहीं जाता. लड़की ने कुल्फी वाले बर्तन के चारों ओर बर्फ रखी हुई थी. कई मामलों में बर्फ के साथ नमक का भी इस्तेमाल किया जाता है. यही असली कारण है जिसकी वजह से कुल्फी जम पाती है. बर्फ और नमक मिलकर तापमान को तेजी से नीचे लाते हैं, जिससे मिश्रण धीरे-धीरे ठंडा होकर जमने लगता है. जानकारों के अनुसार यह कोई नया आविष्कार नहीं है. यह पारंपरिक कुल्फी बनाने की पुरानी तकनीक से मिलता-जुलता तरीका है. पहले भी कुल्फी को बर्फ के बीच रखकर लगातार घुमाया जाता था. ऐसा करने से मिश्रण में बड़े बर्फीले कण नहीं बनते और कुल्फी अधिक मुलायम तथा मलाईदार तैयार होती है. इस वायरल वीडियो में पंखा उसी घुमाने वाले काम को आसान बना रहा है.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस जुगाड़ पर जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'फ्रिज नहीं तो क्या हुआ, पंखा तो है.' जबकि कुछ लोगों ने दावा किया कि वे भी घर पर अलग-अलग फ्लेवर की कुल्फी इसी तरीके से बनाने की कोशिश करेंगे. एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'सोचो, मैं पंखे पर रस्सी बांध रहा हूं और कोई चिल्लाता है और मैं कहता हूं- चिल ब्रो बस आइसक्रीम बना रहा हूं.' कुल मिलाकर यह वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ विज्ञान का एक दिलचस्प उदाहरण भी बन गया है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें