जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहाड़ों के बीच गहरी खाई में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, मौत को मात देकर ली गई जवानों की सेल्फी छा गई

तस्वीर में एक तरफ हादसे के बाद चूर-चूर हुआ हेलिकॉप्टर पड़ा है और दूसरी ओर घायल जवान हैं जो विक्ट्री साइन बनाते हुए सेल्फी ले रहे हैं.

पहाड़ों के बीच गहरी खाई में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, मौत को मात देकर ली गई जवानों की सेल्फी छा गई
मलबे के बीच ये सेल्फी मेजर सचिन मेहता ने ली है- वायरल फोटो
Advertisement

Cheetah Helicopter Crash: ऊंचाई वाला इलाका, नीचे गहरी खाई और हेलिकॉप्टर से सफर जो साहसिक तो था लेकिन कुछ ही पलों में जानलेवा बन गया. भारतीय वायुसेना का चीता हेलिकॉप्टर लेह के खतरनाक इलाके में क्रैश हुआ, हालांकि इसमें सवार सेना के तीन जवान सुरक्षित बच गए. हादसे के बाद जवानों ने जो तस्वीर शेयर की, वो अब चर्चा का विषय बनी हुई है. 

हादसे में जिंदा बचे जवानों की जो तस्वीर सामने आई है, उसे देख लोग जज्बे को सलाम कर रहे हैं. तस्वीर में एक तरफ हादसे के बाद चूर-चूर हुआ हेलिकॉप्टर पड़ा है और दूसरी ओर घायल जवान हैं जो विक्ट्री साइन बनाते हुए सेल्फी ले रहे हैं. 

मौत को मात देकर सेल्फी से दिया साहस का मैसेज

Advertisement

इन तस्वीरों को देखकर लोग जवानों के हौसलों की दाद दे रहे हैं. लेह के दुर्गम इलाके में हुए इस हादसे में जवानों का सुरक्षित बचना किसी करिश्में से कम नहीं है. देखा जा सकता है कि चीता हेलिकॉप्टर के पास घायल जवान लेते हैं, लेकिन चेहरे पर शिकन नहीं जीने का हौसला है, जान बचने की खुशी है. 

हादसे के बाद किसने ली मलबे के बीच सेल्फी

बताया जा राह है हादसा 20 मई को हुआ था, लेकिन जवानों की तस्वीर के बाद अब ज्यादा चर्चा हो रही है. सेना ने बताया कि इस हादसे में तीनों अधिकारी सुरक्षित हैं. वायरल हुई सेल्फी मेजर जनरल सचिन मेहता ने ली है. उनके साथ मौजूद दोनों पायलट भी हादसे के बाद हौंसलों का परिचय दे रहे हैं. 

बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना के पुराने चीता बेड़े का हिस्सा था. जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल, एक मेजर और 3rd Infantry Division के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे. हादसे में तीनों को चोटें आई हैं, गनीमत रही कि तीनों सुरक्षित बच गए. 

यह भी पढ़ें- ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बच्चों को सीने से लगाए बैठी रही मां... बिहार का वीडियो देख कांप उठे लोग

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं, जवानों के साहस की चर्चा के साथ-साथ चीता हेलिकॉप्टर की सेहत पर भी सवाल उठ रहे हैं. ये हवाई यान 1970 के दशक से सेना की सेवा में मौजूद है, जो अब पिछले कुछ साल से कई दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें