×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बाली जाने वाली फ्लाइट में मिला देसी नाश्ता, एअर इंडिया के हलवा-पूरी छोले ने सोशल मीडिया पर लूट ली महफिल

एअर इंडिया की दिल्ली-बाली फ्लाइट में एक महिला यात्री को नाश्ते में हलवा-पूरी छोले परोसे गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस देसी इन-फ्लाइट मील की जमकर चर्चा होने लगी.

बाली जाने वाली फ्लाइट में मिला देसी नाश्ता, एअर इंडिया के हलवा-पूरी छोले ने सोशल मीडिया पर लूट ली महफिल
Image Source: @mepritijain
Advertisement

हवाई सफर करने वाले यात्रियों की सबसे आम शिकायत अगर किसी चीज को लेकर होती है तो वह है फ्लाइट का खाना. कोई उसे बेस्वाद बताता है तो कोई सिर्फ औपचारिक खाना कहकर नजरअंदाज कर देता है. लेकिन इस बार एअर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट में परोसे गए देसी खाने ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है. दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट में एक महिला यात्री को नाश्ते में हलवा-पूरी और छोले सर्व किए गए. इसके बाद इंटरनेट पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं और इस देसी मेन्यू की तारीफ भी कर रहे हैं.

पुणे की महिला ने शेयर किया अनुभव

पुणे की रहने वाली प्रीति जैन नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फ्लाइट का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें खाने में हलवा, पूरी और छोले दिए गए. प्रीति ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद उनके पूरे परिवार और दोस्ती के सर्कल में पहली बार किसी को फ्लाइट में ऐसा देसी खाना मिला होगा. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति को ठंडी पूरी ज्यादा पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने खाना नहीं खाया. लेकिन प्रीति को यह देसी नाश्ता इतना पसंद आया कि उन्होंने अपना और पति दोनों का हिस्सा खत्म कर दिया. उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

सोशल मीडिया पर आने लगे मजेदार रिएक्शन

Advertisement

पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट किए. किसी ने इसे 'सबसे इंडियन इन-फ्लाइट मील' बताया तो किसी ने कहा कि अगर फ्लाइट में ऐसा खाना मिले तो सफर का मजा ही अलग हो जाए. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि 'बाली पहुंचने से पहले ही देसी आत्मा खुश हो गई होगी.' कई लोगों ने कहा कि एयरलाइन का यह मेन्यू आम फ्लाइट फूड से कहीं ज्यादा बेहतर और दिल से जुड़ा हुआ लगा. कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि एयर इंडिया और ताज होटल एक ही समूह का हिस्सा हैं, इसलिए खाने में भारतीय स्वाद की झलक दिखना कोई बड़ी बात नहीं है.

लोगों को याद आया देसी स्वाद

Advertisement

हलवा-पूरी छोले आमतौर पर भारतीय घरों, त्योहारों और मंदिरों के प्रसाद से जुड़ा माना जाता है. यही वजह है कि इंटरनेशनल फ्लाइट में इसे देखकर लोग भावुक भी हो गए. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एयरलाइंस से मांग की कि ऐसे देसी ब्रेकफास्ट ऑप्शन को रेगुलर मेन्यू में शामिल किया जाना चाहिए. कुछ लोगों ने इसे 'स्काई में मिलने वाला कम्फर्ट फूड' तक बता दिया. यही कारण है कि यह छोटा सा फ्लाइट मील अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है. एयर इंडिया का यह देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और कई यात्रियों का कहना है कि सफर के दौरान अगर अपने देश का स्वाद मिल जाए तो यात्रा और भी खास बन जाती है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, एयर इंडिया की इस देसी पहल ने यह जरूर दिखा दिया कि सफर के दौरान अपनेपन का स्वाद लोगों को कितना पसंद आता है. सोशल मीडिया पर हलवा-पूरी छोले की चर्चा अभी भी जारी है और कई लोग अब फ्लाइट में ऐसे ही देसी खाने की उम्मीद कर रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें