×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Samsung Galaxy A27 5G भारत में लॉन्च, 6 साल OS अपडेट और दमदार फीचर्स से मचा धमाल

Samsung Galaxy A27 5G: कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन सिर्फ फीचर्स में ही नहीं बल्कि लंबे सॉफ्टवेयर स्पोर्ट के मामले में भी काफी आगे है, क्योंकि इसमें 6 साल तक Android अपडेट मिलने की बात कही गई है.

Samsung Galaxy A27 5G भारत में लॉन्च, 6 साल OS अपडेट और दमदार फीचर्स से मचा धमाल
Image Source: Samsung/ Website
Advertisement

SamSung Galaxy A27 5G: सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A27 5G लॉन्च कर दिया हैं, जिसे खास तौर पर मिड -रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प के तौर पर पेश किया गया है.  कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन सिर्फ फीचर्स में ही नहीं बल्कि लंबे सॉफ्टवेयर स्पोर्ट के मामले में भी काफी आगे है, क्योंकि इसमें 6 साल तक Android अपडेट मिलने की बात कही गई है.. यह पहली सेल 3 जुलाई से शुरू होगी और यह कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा, हालांकि कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है....

बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन का अनुभव

इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो देखने में काफी शार्प और कलरफुल अनुभव देता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होती है. फोन में पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. कुल मिलाकर डिस्प्ले के मामले में यह फोन इस रेंज में एक अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है.

Advertisement

Apple का अगला iPhone बन सकता है अब तक का सबसे महंगा, AI और कैमरा बढ़ा सकते हैं कीमत

परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है. इसका मतलब है कि यह फोन बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी देने में सक्षम होगा, इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे यूजर एक साथ कई ऐप्स, गेम्स और फाइल्स आसानी से स्टोर और चला सकते हैं. साथ ही इसमें 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है, जो इसे और ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाता है.

कैमरा सेटअप - फोटोग्राफी के लिए बैलेंस्ड पैकेज

कैमरे के मामले में इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) भी मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल आते हैं. इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो ग्रुप फोटो और बड़े फ्रेम कैप्चर करने में मदद करता है. वहीं 2MP का मैक्रो लेंस क्लोज-अप शॉट्स के लिए दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Advertisement

बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में एक दिन आराम से निकाल सकती है. इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है. कंपनी का दावा है कि इसमें लंबे समय तक सिक्योरिटी और OS अपडेट मिलते रहेंगे, जिससे फोन ज्यादा समय तक अप-टू-डेट बना रहेगा.

कैसा है यह फोन?

Advertisement

 Samsung Galaxy A27 5G उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है जो एक बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अच्छा डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं. हालांकि असली फैसला इसकी कीमत सामने आने के बाद ही साफ होगा, लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह फोन मिड-रेंज मार्केट में मजबूत मुकाबला देने की क्षमता रखता है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें