×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सस्ते में मिल रहा बिना रिमोट से चलने वाला AC...10 सेकंड में कमरे को बना देगा शिमला, AI फीचर्स से भरपूर नया Desert Rose

AC Price: AC खासतौर पर उन इलाकों के लिए बनाए गए हैं जहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है और सामान्य AC जल्दी जवाब दे देते हैं. इनकी खास बात सिर्फ तर्ज कूलिंग नहीं है, बल्कि इनका मजबूत डिज़ाइन और स्मार्ट AI फीचर इन्हें बाकी AC से अलग बनाते हैं.

सस्ते में मिल रहा बिना रिमोट से चलने वाला AC...10 सेकंड में कमरे को बना देगा शिमला, AI फीचर्स से भरपूर नया Desert Rose
Image Source: Social Media
Advertisement

Cheapest AC: गर्मी जैसे -जैसे बढ़ती जा रही है , वैसे -वैसे एक अच्छे AC की जरूरत हर घर में महसूस होने लगती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Haier ने भारत में अपने नए Desert Rose Super Heavy Duty Air Conditioners लॉन्च किए है. ये AC खासतौर पर उन इलाकों के लिए बनाए गए हैं जहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है और सामान्य AC जल्दी जवाब दे देते हैं. इनकी खास बात सिर्फ तर्ज कूलिंग नहीं है, बल्कि इनका मजबूत डिज़ाइन और स्मार्ट AI फीचर इन्हें बाकी AC से अलग बनाते हैं. 

कीमत और कहां मिलेंगे?

इन नए AC की शुरुआती कीमत ₹55,990 रखी गई है, जो इन्हें प्रीमियम कैटेगरी में रखती है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा.
कंपनी ने इसमें सिर्फ कूलिंग ही नहीं, बल्कि डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस पर भी खास ध्यान दिया है, ताकि इस्तेमाल करने में भी यह उतना ही आरामदायक लगे.

Advertisement

AI टेक्नोलॉजी जो खुद समझे आपकी जरूरत

इस AC में AI-AtmoX टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे थोड़ा “समझदार” बनाती है. यह आपके कमरे का तापमान, बाहर का मौसम और आपकी आदतों को देखकर खुद ही कूलिंग सेट कर लेता है. यानि आपको बार-बार रिमोट उठाकर सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती,AC खुद ही आपके हिसाब से काम करने लगता है.

स्मार्ट फीचर्स जो जिंदगी आसान बनाते हैं:- 

इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बना देते हैं.

Advertisement

AI Climate Control 2.0: जरूरत के हिसाब से अपने आप कूलिंग एडजस्ट करता है.
AI Pre-Cooling (Geo-fencing): आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरा ठंडा कर देता है.
AI Target Cooling: जहां आप बैठे हैं, वहीं जल्दी कूलिंग देता है.
इन फीचर्स की वजह से आपको तुरंत ठंडक का एहसास मिलता है, खासकर जब आप बाहर की तेज गर्मी से घर आते हैं.

बिजली की बचत पर भी पूरा ध्यान

आजकल बिजली का बिल भी एक बड़ी चिंता होती है. इस AC में AI Eco Mode, Human Detection और Power Manager जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि बेवजह बिजली खर्च न हो. अगर कमरे में कोई नहीं है, तो AC खुद ही अपनी पावर कम कर देता है। साथ ही, यह आपको रियल-टाइम में बिजली खपत की जानकारी भी देता रहता है, जिससे आप अपने इस्तेमाल को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं.

 सफाई भी आसान, कूलिंग भी सुपरफास्ट

Advertisement

AC की सफाई करना अक्सर झंझट वाला काम लगता है, लेकिन इसमें AI Frost Self-Clean और ODU Cyclone Clean जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे काफी आसान बना देते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का दावा है कि यह AC सिर्फ 10 सेकंड में कूलिंग शुरू कर देता है. यानी गर्मी से राहत पाने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें