iPhone: AI पावर्ड सिरी जल्द होगा लॉन्च, ChatGPT जैसी सुविधाओं के साथ आएगा, सितंबर में हो सकता है रोलआउट
AI: इस साझेदारी का उद्देश्य सिरि को जेमिनी AI की मदद से और ज्यादा स्मार्ट और चैटबॉट जैसी कार्यक्षमता देने का हैं.रिपोर्टर्स के अनुसार, नया सिरी सिर्फ आईफोन के टास्क करने तक सिमित नहीं रहेगा बल्कि ChatGPT जैसी चाटबोट्स के सामने सीधा मुकाबला करेगा.
Follow Us:
AI Siri: ऐप्पल पिछले कुछ समय से अपने वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को अपग्रेड करने पर काम कर रही हैं. कंपनी की कोशिशें अपनी AI तकनीक विकसित करने में कुछ हद तक सिमित रही, इसलिए ऐप्पल ने गूगल के साथ पार्टनरशिप की थी. इस साझेदारी का उद्देश्य सिरि को जेमिनी AI की मदद से और ज्यादा स्मार्ट और चैटबॉट जैसी कार्यक्षमता देने का हैं.रिपोर्टर्स के अनुसार, नया सिरी सिर्फ आईफोन के टास्क करने तक सिमित नहीं रहेगा बल्कि ChatGPT जैसी चाटबोट्स के सामने सीधा मुकाबला करेगा.
यूजर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर ऑटो-डिलीट फीचर
नए सिरी में यूजर प्राइवेसी को खास तौर पर ध्यान में रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें चैट हिस्ट्री के लिए ऑटो-डिलीट ऑप्शन दिया जाएगा. यूजर तय कर सकेंगे कि उनकी बातचीत 30 दिन, एक साल या हमेशा के लिए सेव रहे. यह फीचर मैसेजेज ऐप में मिलने वाले ऑटो-डिलीट ऑप्शन की तरह काम करेगाl. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा केवल सिरी ऐप में उपलब्ध होगी और इसे जेमिनी और चैटजीपीटी की तरह ही काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
आईफोन यूजर्स के लिए नया शॉर्टकट
नए सिरी में एक स्टैंडअलोन ऐप और शॉर्टकट फीचर भी शामिल हो सकता है. स्क्रीन के टॉप सेंटर से स्वाइप डाउन करने पर यह एक्टिवेट हो जाएगा. यूजर तय कर सकेंगे कि उनकी पुरानी बातचीत ओपन हो या हर बार नई चैट विंडो शुरू हो. यह बदलाव सिरी को और अधिक यूजर-फ्रेंडली और इंटरैक्टिव बनाता है.
वॉइस कमांड से सिरी को आसानी से एक्टिवेट करें
नए सिरी को ऐप्पल ने “Campos” कोडनेम दिया है. यह अपडेट सिरी के इंटरफेस और काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा. यूजर ‘हे सिरी’ कहकर या साइड बटन दबाकर सिरी को एक्टिवेट कर सकेंगे. हालांकि एक्टिवेशन का तरीका वही रहेगा, लेकिन नए सिरी के जवाब और बातचीत करने का अंदाज चैटबॉट की तरह होगा.
लॉन्च कब होगा नया सिरी?
यह भी पढ़ें
अपग्रेडेड सिरी को ऐप्पल के अब तक के सबसे बड़े अपडेट्स में से एक माना जा रहा है.नया सिरी जटिल सवालों का जवाब देने में सक्षम होगा. उम्मीद है कि ऐप्पल जून में वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) में इसे पेश करेगा. इसे iOS 27 अपडेट के साथ सितंबर में रोलआउट किए जाने की संभावना है.