जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोट, कमरें में खून… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी!

पुलिस के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने केली कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. हालांकि प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान सुसाइड की बात को संदिग्ध बनाते हैं.

Author
26 Sep 2026
( Updated: 26 Sep 2026
01:25 PM )
प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोट, कमरें में खून… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी!
Image Source- Screengrab/Social Media
Advertisement

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने से हुई है, हालांकि उनके प्राइवेट पार्ट पर चोट मिली, इसके बाद ये मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया. 

जानकारी के मुताबिक, रसिक दुलारी गुरुवार की सुबह चौथी मंजिल पर गए थे, फिर कुछ देर बाद छलांग लगा दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिक के मुताबिक, रसिक दुलारी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. सामने ये भी आ रहा है कि प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. 

कमरे में रखे ग्राइंडर में मिले खून के निशान 

मथुरा पुलिस के मुताबिक, दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी जबलपुर के रहने वाले थे, शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि उन्होंने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. उन्हें घायल अवस्था में सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

बताया जा रहा है प्रेमानंद महाराज के शिष्य के कमरे से ग्राइंडर भी मिला है. जिसमें खून के धब्बे लगे थे, इसके बाद मामला उलझ गया. आशंका है कि किसी ने रसिक दुलारी को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे से मिले अन्य सामानों की जांच भी की है. इस दौरान पुलिस ने रसिक दुलारी का मोबाइल अपने कब्जे में लेते हुए कॉल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी. 

यह भी पढ़ें- पत्नी का अफेयर, भाई की हत्या और फिर 8 साल बाद कत्लेआम, आजमगढ़ कांड के सनकी की असली कहानी सन्न कर देगी

यह भी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी सर्वोदय हॉस्पिटल की ओर से मिली थी. रात करीब दो बजे पुलिस को इस बारे में बताया गया था. बताया जा रहा है रसिक दुलारी शरण 2 साल पहले ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आए थे. वह दीक्षा लेकर केली कुंज आश्रम में ही रहने लगे थे. इसी आश्रम में प्रेमानंद महाराज के करीब 50 शिष्य रहते हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें