जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में निर्भया के साथ फिर दरिंदगी, परी चौक से कश्मीरी गेट, 47KM तक...स्लीपर बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप

दिल्ली में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई है. यहां परी चौक से कश्मीरी गेट तक के 47KM के सफर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ एक स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

Author
31 Aug 2026
( Updated: 31 Aug 2026
12:17 PM )
दिल्ली में निर्भया के साथ फिर दरिंदगी, परी चौक से कश्मीरी गेट, 47KM तक...स्लीपर बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप
Image Source-CANVA: Representational photo
Advertisement

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मशार कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है. दरिंदों ने फिर से निर्भया जैसी घटना को अंजाम दिया है. यहां एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस केस में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात ये है कि परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया. बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अंदर का दिखाई नहीं दिया था.

स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप!

बताया जा रहा है कि यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में 4 अगस्त की रात को हुई थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई. ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया.

47 KM के सफर में होती रही निर्भया के साथ दरिंदगी!

आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: Greater Noida: 6 साल की मासूम की हत्या का आरोपी बलराज एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर फायरिंग का आरोप

Advertisement

बस ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार!

घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: पोर्न साइट्स के जरिए ISI अपने गुर्गों से साधती है संपर्क, कश्मीर में चल रहे खौफनाक खेल को इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पकड़ा

यह भी पढ़ें

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस में खराबी आने के बाद बस को सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे. बस की रिपेयरिंग के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर छात्रा मिली. परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया. बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अंदर का दिखाई नहीं दिया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें