‘अभिषेक को मार दिया आकर उठा लो’, दिल्ली के उस्मानपुर में सूर्या जैसा हत्याकांड, आरोपी ने खुद किया कॉल!
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. हैरत की बात ये है कि आरोपी ने खुद फोन वारदात की जानकारी दी.
Follow Us:
गाजियाबाद के सूर्या मर्डर जैसा दिल दहला देने वाला मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि राजधानी दिल्ली में ऐसा ही केस सामने आया है. दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या से सनसनी फैल गई.
मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि हत्या करने वाले युवक ने वारदात के बाद मृतक के मोबाइल फोन से ही कॉल कर उन्हें घटना की जानकारी दी. अभिषेक के भाई रविंद्र शर्मा ने IANS से बातचीत में बताया कि उनके बड़े भाई की हत्या कर दी गई है. उन्होंने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने मेरे भाई की हत्या की, उसने मेरे भाई के फोन से ही मुझे कॉल कर कहा कि उसने अभिषेक को मार दिया है और आकर उसे उठा ले.’
देर रात नाबालिग की हत्या से हड़कंप
रविंद्र के अनुसार, कॉल करने वाला व्यक्ति नशे में था. उन्सने बताया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है. इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे. रविंद्र ने कहा, ‘जब मैं भगत सिंह कॉलोनी के पास पहुंचा तो देखा कि मेरे भाई के पेट में चाकू मारा गया था. उसके सीने पर भी कई चोटों के निशान थे.’
अभिषेक के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या में उसके दोस्तों का ही हाथ है. उन्होंने आशंका जताई कि अभिषेक को ज्यादा शराब पिलाकर नशे में मारा गया है. रविंद्र ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद से मृतक का मोबाइल फोन भी आरोपी के पास ही है.
परिवार ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. अभिषेक के परिवार ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत सुबह की थी, लेकिन पुलिस का रवैया बिल्कुल सुस्त है. वहीं पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें
उत्तर-पूर्व जिले के DCP राहुल अलवाल ने बताया, पुलिस टीम को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं और इस अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें भी तैनात की गई हैं.