ट्रेनों में घूम-घूमकर करता था मर्डर, पूर्व सैनिक निकला साइको किलर, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
आरोपी गुरप्रीत 6 साल पहले सेना से रिटायर हुआ था. उसने 24 घंटे के भीतर 3 हत्याओं को अंजाम दिया था और वारदात का पैटर्न एक जैसा था.
Follow Us:
10 मई 2026, पैसेंजर ट्रेन में सुबह 7 बजे एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. उसी दिन दोपहर दो बजे दूसरी ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस के बाथरूम में एक युवक का लहूलुहान शव मिलता है. इन दोनों वारदातों के अगले दिन यानी 11 मई को प्राइवेट हॉस्पिटल में एक महिला की हत्या की खबर सामने आती है.
दो दिन तीन लोगों की हत्या और तरीका बिल्कुल एक जैसा. कनपटी पर सटाकर तीनों को गोली मारी गई. इन तीनों का हत्यारा एक ही था जिसे UP पुलिस ने अब मार गिराया. UP में चलती ट्रेन में लोगों का हत्यारा साइको किलर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. चंदौली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की थी.
चंदौली पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, 45 साल के आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तारी के बाद सीन रिक्रिएट करने के लिए घटनास्थल ले जाया गया था. जहां उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरप्रीत के सिर और सीने में गोली लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. वहीं, फायरिंग में पुलिस के दो अधिकारी भी घायल हो गए.
#SP_Cdi @Akash__IPS निर्देशन में एसओजी टीम, अलीनगर, सकलडीहा एवं जीआरपी पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 03 जघन्य हत्याओं को अंजाम देने वाला अभियुक्त मुठभेड़ में हुआ ढे़र। https://t.co/nLShrDNUyu #UPPolice pic.twitter.com/UvO40iQZTq
— Chandauli Police (@chandaulipolice) May 12, 2026Advertisement
बताया जा रहा है किलर गुरप्रीत सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था और 6 साल पहले ही सेना से रिटायर हुआ था. गुरप्रीत के दो बच्चे और पत्नी पंजाब में ही रहते हैं. सेना से रिटायर होने के बाद वह गार्ड की नौकरी करने के लिए बिहार के आरा जिले में गया था. जहां उसे शराब पीकर हंगामा करने पर नौकरी से निकाल दिया गया था. इसके बाद वह शहर दर शहर ट्रेनों में घूमता और शराब पीता था. इसी बीच ट्रेन में उसका एक लड़के से झगड़ा हो गया था. जिस पर गुरप्रीत ने अपनी पिस्टल निकाली और लड़के की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी. इसी तरह उसने तीन हत्याएं कर डालीं. पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना चैलेंज बन चुका था.
साइको किलर तक कैसे पहुंची पुलिस?
ट्रेन में दो हत्या करने के बाद आरोपी व्यासनगर से करीब 3 किमी दूर जीवक अस्पताल में बीपी चेक करवाने गया था. जहां बेड पर लेटी महिला के पास गया और उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी. इसके बाद वह भागने लगा, लेकिन भीड़ ने उसे वही दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर उससे तीनों हत्याओं का राज उगलवा लिया. बताया जा रहा है आरोपी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया था और वह नशे का आदी हो चुका था. वह बेवजह लोगों से बहस करते-करते हिंसक हो जाता था.
यह भी पढ़ें
पुलिस ने जब उससे हत्या की वजह पूछी तो जवाब चौंकाने वाला था. आरोपी गुरप्रीत ने कहा, मैं मन का राजा हूं. शराब पीने के बाद मैं होश में नहीं रहता. घूम-घूमकर जो मन में आता है, करता हूं. एक नहीं, दो-तीन को मारकर आया हूं. गुरप्रीत का ये जवाब सुनकर पुलिस दंग रह गई. 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले गुरप्रीत को पुलिस फिर रेलवे स्टेशन के पास ही सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर गई, लेकिन वहां उसने पुलिस से ही पंगा लिया और मारा गया. आरोपी गुरप्रीत पुलिस के लिए तो सिर दर्द बना ही हुआ था साथ ही ट्रेनों में दहशत का पर्यायवाची भी बन गया था.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें