जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

"कोई पछतावा नहीं" पत्नी को मारकर फ्रिज में रखने वाले रामानुज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पत्नी रिया तालुकदार गोस्वामी की हत्या करने के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया था.हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

Author
08 Sep 2026
( Updated: 08 Sep 2026
05:35 PM )
"कोई पछतावा नहीं" पत्नी को मारकर फ्रिज में रखने वाले रामानुज ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Image Credit: IANS
Advertisement

असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के बाद गिरफ्तार आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.आरोपी ने पत्नी रिया का सिर काटकर उसे रेफ्रिजरेटर में रखा था और उसकी उंगलियां भी काट दी थीं.उसने पुलिस को बताया कि उसे इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है.

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की हत्या

रामानुज गोस्वामी और रिया की शादी को लगभग छह महीने हुए थे.डीसीपी (ईस्ट) तब्बू राम पेगु ने बताया कि गोस्वामी को अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का शक था.पुलिस के मुताबिक, जोड़े के बीच अक्सर झगड़े होते थे.आरोपी रामानुज गोस्वामी ने पत्नी के साथ अफेयर चलाने वाले शख्स को भी मारने की धमकी दी थी.

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सरेंडर 

पत्नी रिया तालुकदार गोस्वामी की हत्या करने के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया था.हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

Advertisement

यह भयानक घटना उस वक्त सामने आई, जब गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में रहने वाले परिवारों ने पुलिस को बताया कि वे रिया और उसके परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं.

मंगलवार को डीसीपी (ईस्ट) तब्बू राम पेगु ने बताया कि हाटीगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम जब घर पहुंची और रिया को मृत पाया; उसका सिर धड़ से अलग था.पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने अपार्टमेंट की जांच की और कई सबूत इकट्ठा किए.

घटनास्थल पर पुलिस को मिला धार वाला हथियार

Advertisement

घटनास्थल पर पुलिस को एक तेज धार वाला 'दाओ' (हथियार) भी मिला, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था.अपार्टमेंट के अंदर खून के धब्बे मिले और घर का सामान बिखरा हुआ लग रहा था.

पुलिस ने बताया कि रिया का कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर से मिला, जो एक काले पॉलीथीन बैग में लिपटा हुआ था.उसकी कुछ उंगलियां भी कटी हुई थीं.शुरुआती फोरेंसिक जांच से पता चला कि हत्या शव मिलने से 24 से 48 घंटे पहले हुई थी.इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया.

डीसीपी (ईस्ट) ने बताया कि एक झगड़े के दौरान पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी." पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या हत्या के समय गोस्वामी नशे में था और क्या उसे ड्रग्स की लत का कोई रिकॉर्ड रहा है.

सीआईडी, फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीमें सबूतों की जांच और घटनाक्रम को फिर से समझने की कोशिश कर रही हैं.पुलिस उन खबरों की भी जांच कर रही है जिनमें कहा गया है कि गोस्वामी ने पीड़िता के शरीर के कुछ हिस्सों को कुत्ते को खिलाने की कोशिश की थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

डीसीपी (ईस्ट) ने कहा कि उन्हें इस दावे के बारे में जानकारी नहीं है और जांच के दौरान इसकी पुष्टि की जाएगी.मूल रूप से गौरीपुर के रहने वाले कैब ड्राइवर गोस्वामी और फैंसी बाजार के एक बुटीक में काम करने वाली रिया गुवाहाटी में साथ रह रहे थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें