×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हैदराबाद में रिटायर्ड IPS की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर से कीमती सामान समेत नौकरानी फरार, नेपाली गैंग पर गहराया शक

हैदराबाद में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी की उनके घर में हत्या कर दी गई, पुलिस को घरेलू नौकरानी पर वारदात को अंजाम देने का शक है.

Author
08 May 2026
( Updated: 08 May 2026
05:42 PM )
हैदराबाद में रिटायर्ड IPS की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर से कीमती सामान समेत नौकरानी फरार, नेपाली गैंग पर गहराया शक
Photo courtesy Hyderabad police
Advertisement

हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी सुनंदा की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 55 वर्षीय सुनंदा का शव प्रशासन नगर कॉलोनी स्थित उनके तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर मिला.

नेपाली नौकरानी पर हत्या का शक

पुलिस को शक है कि इस हत्या में परिवार की हाल ही में रखी गई घरेलू सहायिका और उसके साथियों का हाथ है. जानकारी के अनुसार, नेपाल की रहने वाली घरेलू सहायिका कल्पना ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर सुनंदा की हत्या की और घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई.

Advertisement

नेपाली घरेलू सहायक और साथी फरार

पुलिस का मानना है कि हत्या रात करीब 2 बजे हुई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायिका के दोनों साथी भी नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना के समय आंध्र प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे विनय रंजन रे शहर से बाहर थे. घर के ऊपरी मंजिलों पर उनके बच्चे मौजूद थे, जबकि सुनंदा नीचे वाले हिस्से में अकेली थीं.

मुंह में नोट ठूँसकर दम घोंटा गया

पुलिस के अनुसार, घरेलू सहायिका ने अपने दो साथियों को घर में प्रवेश दिलाया. इसके बाद आरोपियों ने सुनंदा के हाथ बांध दिए और उनके मुंह में नोटों की गड्डी ठूंसकर दम घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने मीडिया को बताया कि सुनंदा की मौत दम घुटने से हुई.

लूट के लिए हत्या का संदेह

Advertisement

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. जुबली हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राज्य के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. सज्जनार ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का लग रहा है और इसमें नेपाली गिरोह की संलिप्तता सामने आ रही है. 

नेपाली सहायकों का पुलिस सत्यापन जरूरी

इस घटना से प्रशासन नगर इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के घर हैं. पुलिस आयुक्त ने लोगों से घरेलू सहायकों को रखते समय सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से नेपाली घरेलू सहायकों को रख चुके हैं, उन्हें सभी जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए. 

कई शहरों में नेपाली गिरोहों की सक्रियता का दावा

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने दावा किया कि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी इसी तरह के अपराधों में नेपाली गिरोहों की संलिप्तता पाई गई है. खैरताबाद से विधायक दनम नागेंद्र भी पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया. उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें