×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हिंदू लड़के से की मोहब्बत, मुस्लिम पिता ने बेटी का सिर किया तन से जुदा, शव के टुकड़े-टुकड़े कर ट्रेन में फेंका

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमती एक्सप्रेस में एक बोरी और बक्शे में लड़की की लाश अलग-अलग टुकड़ों में मिली थी. जबकि सिर गायब था.

Author
21 May 2026
( Updated: 21 May 2026
03:36 PM )
हिंदू लड़के से की मोहब्बत, मुस्लिम पिता ने बेटी का सिर किया तन से जुदा, शव के टुकड़े-टुकड़े कर ट्रेन में फेंका
Representative Image
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब यहां एक ट्रेन के अंदर सिर कटी लाश मिली. लाश एक लड़की की थी जो बोरी में बंद थी और कई टुकड़ों में बंटी हुई थी और सिर गायब था. अब इस ब्लाइंड केस का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. 

दरअसल, लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमती एक्सप्रेस में एक बोरी और बक्शे में लड़की की लाश अलग-अलग टुकड़ों में मिली थी. जबकि सिर गायब था. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस युवती की लाश मिली है उसकी हत्या पिता ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी पिता को कुशीनगर से अरेस्ट कर लिया है. 

पिता ने बेटी को किस बात की दी खौफनाक सजा? 

GRP के मुताबिक, आरोपी की पहचान कुशीनगर (Kushinagar) के सेवरही थाना के जयपुर गांव के रहने वाले बिग्गन अंसारी के रूप में हुई. बिग्गन ने ही अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या की और उसके धड़ को टुकड़ों में काटकर ट्रेन में फेंक गया. जबकि सिर को गांव के ही तालाब में फेंक दिया. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मारा क्योंकि वह हिंदू युवक से बात करती थी. बताया जा रहा है लड़की नाबालिग थी और 12वीं की छात्रा थी. 

आरोपी पिता बिग्गन ने बताया कि बेटी बेटी हिंदू युवक से फोन पर बात करती थी. उसे बार-बार रोका लेकिन वह नहीं मानी, इसके बाद बिग्गन को बेटी का हिंदू लड़के से बात करना इतना नागवार गुजरा कि उसने मौत की नींद सुलाया. बताया जा रहा है इससे पहले बिग्गन की दो बेटियों ने लव मैरिज की थी. इससे पहले से ही वह खफा था. 

पिता ने कैसे दिया वारदात को अंजाम 

Advertisement

बिग्गन ने बेटी की हत्या का प्लान कई दिनों पहले ही बना लिया था. इसलिए उसने अपने दो बेटों और पत्नी को रिश्तेदारों के घर भेज दिया था. अब घर में केवल छोटी बेटी और दादी बचे थे. 

यह भी पढ़ें

16 मई की शाम बिग्गन ने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया. इसके बाद तीनों ने गला दबाकर बेटी की हत्या की, फिर धारदार हथियार से शव के टुकड़े किए और सिर को तालाब में फेंककर, बाकी के टुकड़ों को दो बैगों और बोरियों में भर दिया. तीनों ई रिक्शा से देर रात तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे और वहां खड़ी छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में बैग और बक्से को छोड़ दिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें