×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जो पिस्टल बनी ट्रंप का सुरक्षा कवच… उसी से ली गई सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की जान, जानें कितनी पावरफुल है ग्लॉक 43X

भारत में बैन ग्लॉक 43X पिस्टल हाल ही में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद चर्चा में आई थी. जब महिला ऑफिसर ने इसी पिस्टल से ट्रंप की जान बचाई थी. बंगाल में चंद्रनाथ की हत्या में इसका इस्तेमाल एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया.

Author
07 May 2026
( Updated: 07 May 2026
01:03 PM )
जो पिस्टल बनी ट्रंप का सुरक्षा कवच… उसी से ली गई सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की जान, जानें कितनी पावरफुल है ग्लॉक 43X
Source- IANS
Advertisement

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से सनसनी मच गई. नतीजों के ऐन बाद हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया. हत्यारों ने फिल्मी स्टाइल में चंद्रनाथ की गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस मामले में बंगाल पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. वहीं, वारदात में विदेशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था. जिसका नाम ग्लॉक 43X है. 

'ग्लॉक 43X' पिस्टल दुनिया की सबसे पावरफुल पिस्टल में से एक है. जो पलक झपकते ही सीना छलनी कर देती है. इसी पिस्टल का इस्तेमाल दुनिया की बड़ी सुरक्षा एजेंसियां करती हैं. हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले में सुरक्षा के लिए ग्लॉक 43X का ही इस्तेमाल किया गया था. ऐसे में सवाल उठता है कि चंद्रनाथ के हमलावरों के पास इतना ताकतवर और विदेशी हथियार कहां से आया? 

ग्लॉक 43X के बारे में जानें सब कुछ

Advertisement
  • Glock 43X एक कॉम्पैक्ट साइज का 9mm सिंगल-स्टैक पिस्तौल (handgun) है
  • इसे ऑस्ट्रियन कंपनी Glock ने बनाया है, जिसकी बॉडी हल्की है और क्षमता तेज है
  • यह पिस्टल कम दूरी में बेहद सटीक निशाना लगाती है
  • इस पिस्टल का वजन लगभग 465-500 ग्राम है
  • इंटरनेशनल मार्केट में ग्लॉक 43 की कीमत 40 हजार है

ग्लॉक 43X पिस्टल भारत में बैन है, विदेशों में इसे डिफेंस, सिक्योरिटी एजेंसी और फोर्स ही इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में चंद्रनाथ की हत्या में इस पिस्टल का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है. जांच एजेंसियां ग्लॉक 43X की सप्लाई चेन को लेकर एक्टिव हो गई हैं.

बिना नंबर प्लेट की बाइक और ग्लॉक 43X से बरसाईं गोलियां 

चंद्रनाथ हत्या की जांच कर रही टीम के मुताबिक, फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था. जो कोई आम अपराधी नहीं करता, इसके पीछे किसी बड़े और प्रोफेशनल शूटर का हाथ है. 

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या कब और कहां हुई? 

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनावी मैदान में चुनौती देने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कोलकाता के पास मध्यग्राम इलाके में हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने से चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ मध्यग्राम के दोहरिया इलाके से गुजर रहे थे. वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर बैठे थे. साथ-साथ एक कार काफी देर से उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी. कुछ देर बाद वह कार स्कॉर्पियो के आगे जाकर धीमी हो गई, जिसके चलते चंद्रनाथ की गाड़ी भी धीमी करनी पड़ी. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. हमले में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने के लिए चार बाइकों पर सवार आठ हमलावर पहुंचे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया था. 

यह भी पढ़ें- पहले पीछा, फिर गोलियों की बौछार... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या से बंगाल में सनसनी, BJP ने TMC पर लगाए आरोप

पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन हिस्ट्रीशीटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है और मुख्य हमलावरों की तलाश जारी है. 4 मई को बंगाल चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद से राज्य में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही है. इस दौरान कई लोगों पर जानलेवा हमले हुए हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें