×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कराची की अनमोल पिंकी का खौफ! जिसने जज और पुलिस की उड़ाई नींद… आखिर कौन है ये ‘लेडी डॉन’?

कराची की लेडी डॉन और ड्रग्स क्वीन के नाम से कुख्यात पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अनमोल पिंकी के डर से उन्हें हथकड़ी नहीं पहनाई.

Author
13 May 2026
( Updated: 13 May 2026
05:55 PM )
कराची की अनमोल पिंकी का खौफ! जिसने जज और पुलिस की उड़ाई नींद… आखिर कौन है ये ‘लेडी डॉन’?
Image Source: AI_Generated
Advertisement

पाकिस्तान के कराची में 'लेडी डॉन' के नाम से मशहूर अनमोल उर्फ पिंकी की गिरफ्तारी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, बीते दिनों पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत पिंकी को गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद जो नजारा कोर्ट परिसर में दिखा, उसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हथकड़ी के बिना कोर्ट में पेशी, जवान बने रहे 'बॉडीगार्ड'

दरअसल, गिरफ्तारी के बाद अनमोल को कोर्ट में पेश करने के लिए जब पुलिस ले जा रही थी, तो उसके हाथ में हथकड़ी नहीं थी. यहां तक कहा जा रहा है कि कराची पुलिस के जवान पिंकी को गिरफ्तार करने के बजाय उसके पीछे इस तरह चल रहे थे जैसे उसकी सुरक्षा में तैनात हों.

इस लापरवाही के लिए 3 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

हालांकि जानकारी के मुताबिक, इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि हथकड़ी न लगाना पुलिस नियमावली का उल्लंघन है.

Advertisement

कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला

वहीं, इस पूरे मामले में तब एक नया मोड़ आया जब सुनवाई के बाद कराची कोर्ट ने अनमोल को पुलिस रिमांड पर भेजने से इनकार कर दिया. वहीं, पिंकी को पुलिस रिमांड न मिलना पुलिस की सालों की मेहनत पर पानी फिरने जैसा बताया जा रहा है.

कौन है अनमोल उर्फ पिंकी?

बलूचिस्तान में जन्मी 31 साल की पिंकी का अपराध जगत से नाता पुराना है. 2009 से ड्रग तस्करी में सक्रिय पिंकी अब खुद एक बड़े गिरोह की सरगना है. उसके खिलाफ 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरूआत

Advertisement

यह भी पढ़ें

14 साल की उम्र में मॉडल बनने का सपना लेकर उसने घर छोड़ा था, लेकिन अमीरों की हाई-प्रोफाइल पार्टियों ने उसे नशे की दलदल में धकेल दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, पिंकी ने कराची के ही एक पुलिस अधिकारी से गुपचुप तरीके से शादी की थी. इसके अलावा पिंकी का 'क्वीन मैडम पिंकी' नाम से एक अवैध धंधा भी है, जिसका इस्तेमाल ड्रग्स के पैसे को सफेद करने के लिए किया जाता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें