×
जिस पर देशकरता है भरोसा

गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, साथी खिलाड़ी ही निकला कातिल

गाजियाबाद पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि यश ने ही चिराग की हत्या की थी. वारदात से पहले भी दोनों एक ही कैब में थे.

Author
31 May 2026
( Updated: 31 May 2026
05:12 PM )
गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, साथी खिलाड़ी ही निकला कातिल
पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या
Advertisement

गाजियाबाद में इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या से सनसनी मच गई. चिराग ने हाल ही में बेंगलुरु में हुई हुई इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था. वह बेंगलुरु से गाजियाबाद ही लौट रहे थे कि रास्ते में ही उनको मौत के घाट उतार दिया गया. 

इस मामले में पुलिस ने चिराग त्यागी के ही साथी खिलाड़ी यश खटिक को हिरासत में लिया है. गाजियाबाद पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि यश ने ही चिराग की हत्या की थी. वारदात से पहले भी दोनों एक ही कैब में थे. 

साथी तक कैसे पहुंची पुलिस? 

गोल्ड के साथ एशियन पैरा गेम्स में क्वालिफाई किया था. वह गाजियाबाद के रहने वाले थे और 100-400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते थे. चिराग ने कई नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया है. शनिवार को चिराग का शव हिंडन क्षेत्र में साईं उपवन में मिला था. तफ्तीश में पता चला कि उनकी पीठ पर गोली का निशान था.

Advertisement

पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए चिराग की गर्लफ्रेंड, कोच और साथी खिलाड़ियों से पूछताछ की. इसके साथ ही CCTV फुटेज खंगाली. CCTV फुटेज में सामने आया कि चिराग अपने दोस्त के साथ दिल्ली से ओला कैब से हिंडन तक आए थे. उसके बाद दोनों साईं उपवन गए, जहां चिराग की हत्या की गई. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने यश खटिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इस दौरान उसने चिराग की हत्या की बात कबूल कर ली.

क्यों की गई पैरा खिलाड़ी चिराग की हत्या? 

Advertisement

DCP धवल जायसवाल के मुताबिक, यश खटिक से पूछताछ में सामने आया कि चिराग त्यागी और यश पहले साथ में ही प्रैक्टिस करते थे. बेंगलुरु में हुई प्रतियोगिता में भी साथ ही हिस्सा लिया था. 

यह भी पढ़ें- 'बकरा हलाल होते देखा है क्या?' पूछने के बाद मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद पर हिंदू लड़के को चाकुओं से गोद डाला, गाजियाबाद के खोड़ा में तनाव

यह भी पढ़ें

यश का कहना है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चिराग त्यागी ने यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इससे यश का क्वालिफिकेशन कैंसिल कर दिया गया था. इसी से यश खुन्नस खाए बैठा था और मन ही मन चिराग को मारने का प्लान बना चुका था. शनिवार को चिराग ने गाजियाबाद में यश की गोली मारकर हत्या कर दी. यश को गिरफ्तार कर पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें