×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'कैलाश गहलोत बहुत से राज खोल सकते हैं...' इस्तीफे के बाद कांग्रेस का AAP पर वार

आप मंत्री कैलाश गहलोत के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि इससे साफ है कि कैलाश गहलोत बहुत से राज खोल सकते हैं।

'कैलाश गहलोत बहुत से राज खोल सकते हैं...' इस्तीफे के बाद कांग्रेस का AAP पर वार
Advertisement

दिल्ली की राजनीति में भूचाल गया। विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया, गहलोत ने इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल को पत्र भी लिखा है। अब इसपर खुब राजनीति हो रही है। बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी गहलोत के इस्तीफे को लेकर अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि गहलोत का इस्तीफा ये बताता है कि केजरीवाल कितने बड़े भ्रष्टाचारी है। अब इसी बीच कांग्रेस ने भी इस मामले में एंट्री मार ली है और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है। 

कांग्रेस ने क्या कहा?

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि इससे साफ है कि कैलाश गहलोत बहुत से राज खोल सकते हैं। यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि कैलाश गहलोत के दिल और दिमाग में ऐसे कौन से राज छुपे हैं, जिनके सामने आने से अरविंद केजरीवाल डर रहे हैं? यादव ने कहा कि केजरीवाल को जनता के सामने आकर सफाई देनी चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्हेंने आगे कहा कि कैलाश गहलोत के इस्तीफे से एक बात तो साबित हो गई है कि आम आदमी पार्टी जिस उद्देश्य से बनी थी, उससे जरूर भटक गई है। वे अपनी प्राथमिकताओं से भटक गए हैं। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का शीशमहल बनाया था, इसकी पुष्टि कैलाश गहलोत ने भी की है। उन्होंने कहा कि आज दुख होता है कि केजरीवाल जो कहते थे कि हम 2-3 कमरों के मकान में रह लेंगे, छोटी गाड़ी चलाएंगे, आज उन्होंने भ्रष्टाचार का शीशमहल बना लिया है।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें