×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे, लेकिन अमित शाह कर सकते हैं किसी नए नाम का ऐलान

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. नौ मई को शपथ ग्रहण की संभावना है, जबकि आठ मई को विधायक दल की बैठक होगी. मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है और अमित शाह के बंगाल दौरे ने नए चेहरे की चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे, लेकिन अमित शाह कर सकते हैं किसी नए नाम का ऐलान
Image Source: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. पार्टी खेमे में लगातार बैठकों का दौर जारी है और सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही है. सूत्रों के मुताबिक नौ मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह दस बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है. हालांकि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा.

विधायक दल की बैठक पर सबकी नजर

बीजेपी सूत्रों की मानें तो आठ मई को विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है. इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान जिस बात ने खींचा है, वह है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा. बताया जा रहा है कि अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक पश्चिम बंगाल पहुंच सकते हैं. बीजेपी के इतिहास को देखें तो यह कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं मानी जा रही है.

अमित शाह के दौरे से बढ़ी हलचल

दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाने के बाद यह पहल मौक़ा होगा, जब किसी राज्य में चुनाव नतीजे आने के बाद वह खुद पर्यवेक्षक की भूमिका में पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि शाह के दौरे के दौरान सरकार गठन से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे सुवेंदु अधिकारी

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. फिलहाल इस रेस में सबसे आगे बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम चल रहा है. सुवेंदु अधिकारी पहले भी राज्य की राजनीति में बड़ा चेहरा रहे हैं और ममता बनर्जी सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इस चुनाव में उन्होंने न सिर्फ नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की, बल्कि भवानीपुर सीट पर भी टीएमसी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की. खास बात यह रही कि दोनों सीटों पर उनका मुकाबला सीधे ममता बनर्जी से जुड़ा माना गया. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लगातार बड़ी जीत हासिल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी का कद पार्टी में काफी बढ़ गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी लोकप्रियता मजबूत मानी जा रही है. ऐसे में उनका नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे मजबूत दिखाई दे रहा है.

क्या बीजेपी फिर चौंकाने वाला फैसला लेगी?

बीजेपी की राजनीति को करीब से देखने वाले लोग यह भी जानते हैं कि पार्टी अक्सर मुख्यमंत्री चयन में चौंकाने वाले फैसले लेती रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे राज्यों में बीजेपी ने ऐसे चेहरों को आगे किया, जिनकी पहले ज्यादा चर्चा नहीं थी. यही कारण है कि बंगाल में भी किसी नए चेहरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है.

अमित शाह के दौरे से बढ़ीं अटकलें

Advertisement

अमित शाह के दौरे ने इन अटकलों को और ज्यादा हवा दे दी है. अगर सबकुछ सामान्य तरीके से होना होता, तो शायद गृह मंत्री को खुद पर्यवेक्षक बनकर बंगाल नहीं जाना पड़ता. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में लंबी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहती है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, बंगाल की राजनीति में सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. अब सबकी नजर बीजेपी विधायक दल की बैठक और अमित शाह के दौरे पर टिकी हुई है. आने वाले कुछ दिन यह तय कर देंगे कि आखिर बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें