×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘4 मई के बाद TMC के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा’, ममता सरकार पर बरसे PM मोदी, चुनाव के बीच दी बड़ी चेतावनी

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है. इस बीच पीएम मोदी ने बंगाल के आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए TMC के गुंडों को कड़ी चेतावनी दे दी है.

‘4 मई के बाद TMC के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा’, ममता सरकार पर बरसे PM मोदी, चुनाव के बीच दी बड़ी चेतावनी
Image Credits: IANS/PMO
Advertisement

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था, उस समय मैंने टीएमसी की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देखा था. आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है, और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्देश्य है.

‘जनता मां दुर्गा का रूप धरकर अन्याय का विसर्जन कर देती है’

उन्होंने कहा कि 15 साल तक तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल के लोगों को लूटा, लेकिन ये लोग एक चीज भूल गए, जब अत्याचार की हद हो जाती है, तो जनता मां दुर्गा का रूप धरकर अन्याय का विसर्जन कर देती है. आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ता जनसैलाब कह रहा है, भय आउट, भरोसा इन. टीएमसी की निर्मम सरकार, नबन्ना सचिवालय से नहीं चलती है. इस सरकार को या तो गुंडे चलाते हैं या फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार हरकत में आती है.

‘मैंने कहा था कि बंगाल में मतदान के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट जाएंगे’

Advertisement

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “मैंने कहा था कि बंगाल में मतदान के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट जाएंगे, और बंगाल की जनता ने 23 अप्रैल को इसे सच कर दिखाया. अब आपको 23 अप्रैल को बने रिकॉर्ड को तोड़ना होगा. जनता के मिजाज का अंदाजा न लगा पाने वाले लोग भारी संख्या में मतदाताओं के आने से हैरान हैं. टीएमसी नेता चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने इतनी भारी संख्या में मतदान की उम्मीद नहीं की थी.

‘हजारों युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया’

उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा खो दिया है, इसलिए लोग आए दिन कोर्ट-कचहरी जाने को मजबूर हैं. शिक्षक भर्ती घोटाला, टीएमसी के मंत्रियों ने भर्ती लूट ली, हजारों युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया. संवेदनशील सरकार होती तो ईमानदारी से जांच करती, लेकिन कोर्ट को इस मामले में जांच के आदेश देने पड़े यानी टीएमसी सरकार की विश्वसनीयता शून्य है.

‘टीएमसी की विश्वसनीयता शून्य है’

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2023 के पंचायत चुनावों के दौरान, जिनका संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथों में होती है, न्यायालय इस बात से आश्वस्त हुआ कि टीएमसी सरकार सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है, और इसलिए न्यायालय ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया. इसका अर्थ है कि टीएमसी की विश्वसनीयता शून्य है. एक अन्य उदाहरण संदेशखाली मामले की जांच है. इसमें भी न्यायालय ने टीएमसी सरकार पर सवाल उठाए.

‘चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा’

उन्होंने कहा कि आज बंगाल की हर महिला कह रही है, अब और नहीं... अब 4 मई के बाद टीएमसी के हर गुंडे, हर अत्याचारी और हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा, और चुन-चुन कर हिसाब होगा. नारी सशक्तीकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है. भाजपा, बहनों-बेटियों को नए अवसर देने में जुटी है. लखपति दीदी अभियान के पीछे यही सोच है. इसके तहत बंगाल की 75 लाख बहनों को यहां बनने वाली भाजपा सरकार मदद देगी ताकि वे लखपति दीदी बनें, ताकि वे हर साल एक लाख रुपए से अधिक कमा सकें. बंगाल की बेटियां अपने मन का रोजगार करें, इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपए तक का मुद्रा लोन मिलेगा.

‘हर महिला टीएमसी की क्रूर सरकार के खिलाफ खड़ी है’

यह भी पढ़ें

उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यहां 'आयुष्मान भारत योजना' लागू होने का फैसला होगा. इससे बहनों को पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. बंगाल की महिलाओं ने अपना मन बना लिया है, और उनका आशीर्वाद भाजपा के साथ है. हर महिला टीएमसी की क्रूर सरकार के खिलाफ खड़ी है, और चुनाव के पहले चरण में हमें इसकी झलक देखने को मिली. बंगाल कभी महिला सशक्तीकरण का अगुआ हुआ करता था, लेकिन अब यहां बलात्कार और हत्याओं की खबरें आती हैं.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें