×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को फटकारा, खुली चुनौती देते हुए बोले- मेरी भी उन्हें लेकर जिम्मेदारी रहेगी, जो मैं जरुर पूरा करूंगा

असम में बंपर जीत के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को निशाने पर लिया है. असम की बेटी को लेकर पवन खेड़ा जी का जो आरोप रहा, इससे लोग काफी दुखी और इमोशनल हुए. असम की जनता ने उनको ‘पेड़ा’ बना दिया है.

हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को फटकारा, खुली चुनौती देते हुए बोले- मेरी भी उन्हें लेकर जिम्मेदारी रहेगी, जो मैं जरुर पूरा करूंगा
Image credits: IANS
Advertisement

असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीसरी बार हैट्रिक लगाई है. बीजेपी ने यहां बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर हर किसी को हैरान कर दिया है. बीजेपी नेतृत्व  NDA  ने असम में 101 सीटें जीती हैं. असम में बंपर जीत के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को निशाने पर लिया है. 

‘बाकी आगे-आगे आप फिल्म देखते रहो’

सीएम हिमंत ने उनकी पत्नी रिनिकी भुईयां सरमा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने मिलकर लगाए आरोपों को लेकर चुनाव नतीजों पर तंज कसा है. मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर मेरी एक कमिटमेंट था. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कह दिया कि असम के थाने में आकर हाजिरी लगाएं, बाकी आगे-आगे आप फिल्म देखते रहो. एक बार हिमंत बिस्वा सरमा बोलते हैं तो शायद ही पीछ पलट कर देखते हैं, तो आगे आप (मीडिया) देखते रहो. लेकिन पवन खेड़ा को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं.

‘असम की जनता ने उनको ‘पेड़ा’ बना दिया’

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे बताया, “असम की बेटी को लेकर पवन खेड़ा जी का जो आरोप रहा, इससे लोग काफी दुखी और इमोशनल हुए. शायद वह प्रेस क्रांफ्रेंस नहीं करते और गौरव गोगाई साथ में नहीं बैठ होते तो वह इस चुनाव में नहीं हारते. इसलिए वह लांछन मेरे ऊपर नहीं था,वो असम की बेटियों के ऊपर था. असम की जनता ने उनको ‘पेड़ा’ बना दिया है. साथ ही आगे जाकर मेरी भी कुछ उन्हें लेकर जिम्मेदारी रहेगी, जो मैं जरूर पूरा करूंगा.”

Advertisement

जोरहाट सीट से हारे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई 

बता दें कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं, उन्हें बीजेपी के हितेंद्रनाथ गोस्वामी ने 23182 वोटों से हराया है, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे गौरव गोगोई इस सीट से जीत जाएंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 

जाने क्या था मामला?

यह भी पढ़ें

अब सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई को करारा जवाब दिया है. दरअसल दोनों नेताओं ने उनकी पत्नी रिनिकी भुइया सरमा पर विदेशी पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति होने के आरोप लगाए थे, हालांकि सीएम हिमंत और उनकी पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इन आरोपों को ख़ारिज किया, इसके साथ ही उन्होंने पवन खेड़ा पर FIR दर्ज कराई थी. जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को अग्रिम ज़मानत मिली थी. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें