BRICS समिट के लिए दिल्ली में विदेशी नेताओं का आगमन शुरू हो गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचेंगे. करीब सात साल बाद होने वाली उनकी भारत यात्रा में PM मोदी से द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें भारत-चीन संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
-
न्यूज11 Sep, 202609:12 AMसीमा से लेकर व्यापार तक... 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग से PM मोदी की होगी आमने-सामने बातचीत, जानें क्या होगा खास
-
न्यूज10 Sep, 202604:29 PMPM मोदी ने भेजा बुलावा, 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS में होंगे शामिल
गलवान झड़प के बाद यह पहला मौका है जब दोनों वैश्विक लीडर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. PM मोदी के न्योते पर शी जिनपिंग अब सात साल बाद भारत आ रहे हैं.
-
राज्य10 Sep, 202612:02 PMराजस्थान निकाय चुनाव में BJP का बड़ा एक्शन, 7 और बागी नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
जैतारण नगरपालिका के वार्ड 17 से चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद राकेश सोलंकी को भी पार्टी से निकाल दिया गया है. भाजपा ने किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण मुंडेल के खिलाफ भी कार्रवाई की है; वे नागौर जिले की मुंडवा नगरपालिका के वार्ड 8 से चुनाव लड़ रहे हैं.
-
राज्य10 Sep, 202609:50 AMगणपति बप्पा के भक्तों को बड़ा तोहफा! 17 दिन नहीं देना होगा टोल, ऐसे मिलेगा पास, जानें पूरी प्रक्रिया
Ganesh Chaturthi 2026: हर साल गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांवों और पैतृक घरों की ओर जाते हैं. ऐसे में सरकार का यह फैसला लोगों के लिए सफर को थोड़ा आसान और सस्ता बनाने वाला है.
-
टेक्नोलॉजी10 Sep, 202609:11 AMiPhone 18 Pro, Pro Max और Duo की एंट्री, किसकी कितनी कीमत? जानें प्री-ऑर्डर से सेल तक पूरी डिटेल
iPhone 18 Pro: Apple ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए फोल्डेबल मॉडल का नाम iPhone Duo रखा है.
-
Advertisement
-
न्यूज10 Sep, 202608:55 AMभारत को चीन से मिल सकता है 'खास तोहफा', शी जिनपिंग के दौरे में दुर्लभ खनिजों पर हो सकती है अहम डील
BRICS समिट के दौरान भारत और चीन के बीच दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति को लेकर समझौता होने के आसार हैं. सूत्रों के मुताबिक PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 12 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है, जिसमें इस डील पर चर्चा और हस्ताक्षर संभव हैं.
-
राज्य09 Sep, 202605:23 PMआकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य पर मायावती का बड़ा बयान, वापसी के लिए रखी ये शर्त
मायावती ने कहा कि पार्टी ने इनको सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौका दिया, लेकिन बसपा के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ और महत्वकांक्षा आदि को ज़्यादा महत्व दिया, जिसका खामियाजा इनके साथ-साथ इनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा है. कुल मिलाकर इन्होंने अपने निजी स्वार्थ में आकाश आनंद और बसपा मूवमेंट की भी कभी सही से परवाह नहीं की है, जबकि इसके लिए अशोक सिद्धार्थ को औरों से कहीं अधिक बढ़चढ़ कर त्याग-तपस्या व कुर्बानी की मिसाल पार्टी व सामाज के सामने देनी चाहिए थी, किन्तु ऐसा ना होकर ठीक इसके उलटा ही होता रहा है.
-
न्यूज09 Sep, 202603:18 PM'मजिस्ट्रेट ने ऐसी हिम्मत कैसे की?' नोएडा के छात्र को नोटिस जारी करने पर भड़के CJI सूर्यकांत; जानें पूरा मामला
जंतर-मंतर पर सीजेपी के NEET पेपेर लीक मुद्दे को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन मामले में छात्र को नोटिस देने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने नाराज़गी जताई है, इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण भी मंगेगा.
-
राज्य08 Sep, 202603:50 PMयूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: CM योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार चाहती है कि एमएसएमई केवल सब-कॉन्ट्रैक्टर नहीं, ग्लोबल वैल्यू चेन के पार्टनर बनें. युवा केवल जॉब सीकर नहीं, टेक्सटाइल एंटरप्रेन्योर और इनोवेटर बनें तथा कारीगर केवल सप्लायर नहीं, अपने ब्रांड के मालिक बनें. ‘डिजाइन इन यूपी, मेड इन यूपी और एक्सपोर्टेड फ्रॉम यूपी’ के मंत्र से प्रदेश के हुनर को वैश्विक पहचान मिले. निफ्ट रायबरेली और उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर युवाओं को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं.
-
राज्य08 Sep, 202601:25 PMयूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में CM योगी का चुनावी संदेश, बोले- अब दंगा नहीं, निवेश और रोजगार की पहचान बना यूपी
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 17 टेक्सटाइल उत्पादों को जीआई पहचान मिल चुकी है और करीब पांच लाख बुनकर इस क्षेत्र से जुड़े हैं. देश के कुल फैब्रिक उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत है. सरकार का लक्ष्य फाइबर से लेकर तैयार उत्पाद और वैश्विक बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला प्रदेश में विकसित करना है. उत्तर प्रदेश को केवल उत्पादन केंद्र नहीं, बल्कि वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाना है.
-
टेक्नोलॉजी08 Sep, 202612:49 PM₹2 लाख का Foldable iPhone, फिर भी नहीं मिलेगा Pro Max जैसा कैमरा! जानें क्या-क्या होगा गायब
iPhone Foldable iPhone: कंपनी 9 सितंबर के अपने लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल (Foldable iPhone) पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है. सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर है
-
राज्य07 Sep, 202606:55 PMबागपत सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई 12, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं."
-
दुनिया07 Sep, 202611:49 AM‘कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे…’, जिनपिंग के दिल्ली दौरे से पहले भारत का सख़्त रुख, अरुणाचल मुद्दे पर चीन को चेताया
अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की हरकत पर भारत ने सख्त रुख़ अपनाया है. शी जिनपिंग के दिल्ली दौरे से पहले ये स्टैंड लेकर बीजिंग के सामने लक्ष्मण रेखा खींच दी है और चेता दिया है कि घुसपैठ कतई स्वीकार्य नहीं है.