बागपत सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई 12, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं."
Follow Us:
बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. हादसे में घायल हुए कई लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 12 घायल अभी भी गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
बागपत सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 12 पहुंची
जानकारी के अनुसार, राजस्थान से दर्शन कर श्रद्धालुओं का एक ग्रुप पिकअप वाहन से बदायूं लौट रहा था. इसी दौरान देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बागपत पुलिस के मुताबिक, 6 और 7 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना खेकड़ा क्षेत्र में एक वाहन के डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही चार पीआरवी, एम्बुलेंस सेवा और थाना खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों में भाषा और रचनात्मक सोच का होगा विकास
पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए थे, जिनमें कई की हालत गंभीर थी. घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. अब तक इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो चुकी है.
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं."
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की.
केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर जताया गहरा दुख
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि बागपत में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही घटना के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
यह हादसा प्रदेश के हालिया बड़े सड़क हादसों में शामिल है, जिसमें एक साथ 12 लोगों की जान चली गई. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ घायलों के इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए है.