जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

त्रिपुरा के लड़के से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन अरेस्ट, वायरल हुआ था Video

पुलिस ने आमिर शौकीन के खिलाफ पहले केस दर्ज किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया. बताया जा रहा है शौकिन ने यह Video एक महीने पहले रिकॉर्ड किया था.

Author
22 Oct 2026
( Updated: 22 Oct 2026
08:17 PM )
त्रिपुरा के लड़के से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन अरेस्ट, वायरल हुआ था Video
Image Source- IANS
Advertisement

त्रिपुरा के एक शख्स को गालियां देने और नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी आमिर शौकीन को अरेस्ट किया है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई.

पुलिस ने आमिर शौकीन के खिलाफ पहले केस दर्ज किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस ने यह मामला सदर बाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 192, 196, 352 और 353 के तहत दर्ज किया है.

Video वायरल होने के बाद गर्माया विवाद 

Advertisement

इससे पहले, विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने और लोगों की नाराजगी बढ़ने के बाद शौकीन ने माफी मांगी थी. उसने फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया कि वीडियो पहले से तय पटकथा के अनुसार बनाया गया था और उसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति उनका परिचित है. 

शौकीन के अनुसार, वह व्यक्ति पहले अहमदाबाद में उनके एक दोस्त के कैफे में काम कर चुका था. उन्होंने वीडियो में हुई बातचीत को मजाकिया बताया और दावा किया कि दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. 

पहले भी दर्ज हैं केस

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, आमिर शौकीन के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 323, 324, 504 और 506 के तहत मामले दर्ज किए गए थे. इससे पहले त्रिपुरा पुलिस ने भी इस विवाद के संबंध में इन्फ्लुएंसर के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था. 

दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली (टीएसएफ'डी) की औपचारिक शिकायत के बाद शौकीन के खिलाफ मामला दर्ज किया. संगठन ने पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप करने, एफआईआर दर्ज करने और मामले की शीघ्र जांच करने की मांग की थी. इस मामले को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया पर उठाया था, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया.

यह भी पढ़ें- ‘पॉलिसी पढ़कर ही चुनी थी तस्वीरें’, प्रदर्शनी से फोटोज हटाने पर भड़के रेहान वाड्रा, बीकानेर हाउस का ‘सच’ बताया!

अपनी शिकायत में त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली ने इंस्टाग्राम पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि इसमें त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. शिकायत में कहा गया कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह व्यक्ति की गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के लोगों को नस्लीय भेदभाव और उत्पीड़न से बचाने की जरूरत भी रेखांकित होती है. 

Advertisement

बताया जा रहा है शौकिन ने यह Video एक महीने पहले रिकॉर्ड किया था. उसके अलावा मामले में 7 और आरोपी हैं. जिनकी भूमिका की भी जांच चल रही है. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें