गणपति बप्पा के भक्तों को बड़ा तोहफा! 17 दिन नहीं देना होगा टोल, ऐसे मिलेगा पास, जानें पूरी प्रक्रिया
Ganesh Chaturthi 2026: हर साल गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांवों और पैतृक घरों की ओर जाते हैं. ऐसे में सरकार का यह फैसला लोगों के लिए सफर को थोड़ा आसान और सस्ता बनाने वाला है.
Follow Us:
Maharashtra Highway Toll Free: महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के मौके पर कोंकण (Kokan) जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है. सरकार ने ऐलान किया है कि 11 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक कोंकण की ओर जाने वाले वाहनों को कई प्रमुख रास्तो पर टोल (Toll Tax) नहीं देना होगा. हर साल गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांवों और पैतृक घरों की ओर जाते हैं. ऐसे में सरकार का यह फैसला लोगों के लिए सफर को थोड़ा आसान और सस्ता बनाने वाला है.
इन रास्तों पर मिलेगी टोल से छूट
टोल माफी का फायदा कोंकण जाने वाले कई प्रमुख रास्तों पर मिलेगा. इसमें मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईव-48, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे-66 और कोंकण की तरफ जाने वाले अन्य संबंधित मार्ग शामिल हैं. इसके अलावा अटल सेतु के रास्ते कोंकण जाने वाले वाहनों को भी इस छूट का लाभ मिलेगा. कोंकण क्षेत्र में PWD और MSRDC के तहत आने वाले प्रमुख स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा भी इस योजना में शामिल किए गए हैं.
टोल फ्री सफर के लिए पास जरूरी
सरकार की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ी के लिए एक खास स्टिकर या पास लेना होगा. इस पर “Ganeshotsav 2026 Konkan Darshan” लिखा होगा.. यानी बिना निर्धारित पास या स्टिकर के टोल छूट का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है. इसलिए कोंकण की यात्रा पर निकलने से पहले इसे हासिल करना जरूरी होगा.
iPhone 18 Pro, Pro Max और Duo की एंट्री, किसकी कितनी कीमत? जानें प्री-ऑर्डर से सेल तक पूरी डिटेल
ऐसे मिलेगा खास पास
पास लेने के लिए लोगों को अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक चौकी या RTO ऑफिस जाना होगा. वहां आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें यात्रा की तारीख, वाहन और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी देनी होगी. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइवर या वाहन मालिक का नाम भी देना होगा. जानकारी की जांच के बाद संबंधित अधिकारी आधिकारिक स्टिकर या पास जारी करेंगे. यात्रा शुरू करने से पहले इसे गाड़ी की सामने वाली विंडस्क्रीन पर साफ नजर आने वाली जगह पर लगाना होगा. अच्छी बात यह है कि यह पास वापसी के सफर के लिए भी मान्य रहेगा.
ST बसों को भी मिलेगी राहत
यह सुविधा सिर्फ निजी कार और दूसरे निजी वाहनों तक सीमित नहीं है. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की उन बसों को भी टोल छूट दी जाएगी, जो गणेशोत्सव के दौरान अलग-अलग जिलों से कोंकण की ओर जाएंगी. इससे बड़ी संख्या में गणेश भक्तों को यात्रा के दौरान राहत मिलने की उम्मीद है..
गणेशोत्सव पर हर साल कोंकण जाता है बड़ा हुजूम
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के लिए घर लौटने का मौका भी होता है. मुंबई, ठाणे, पुणे और दूसरे शहरों में रहने वाले लोग हर साल गणपति उत्सव मनाने अपने गांवों का रुख करते हैं. खासकर कोंकण में इस दौरान सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है. 2026 में गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा और 10 दिनों तक चलेगा. ऐसे में 11 से 27 सितंबर तक दी गई टोल छूट से भक्तों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.