पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की का इस्लामिक नाटो का ख्वाब हवा में उड़ गया है. हूती विद्रोहियों ने सऊदियों पर ऐसा हमला बोला है कि मक्का एग्रीमेंट के अस्तित्व पर ही सवाल उठ गया है. पूछा जा रहा है कि अब इसका क्या होगा?
-
दुनिया08 Sep, 202604:54 PMसऊदी अरब और लाल सागर में हूतियों ने बरपाया कहर...हवा में उड़ा इस्लामिक नाटो, मक्का एग्रीमेंट का क्या होगा?
-
ग्राउंड रिपोर्ट08 Sep, 202604:25 PMसत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसा: 10-20 मिनट पहले निकले छात्र बोले- 'शुक्र है हम बच गए'
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है। हादसे से कुछ देर पहले हॉस्टल से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि दीवारों से दरकने और क्रैक की आवाजें आ रही थीं। छात्रों के मुताबिक, इमारत के बेसमेंट में करीब एक हफ्ते से निर्माण कार्य चल रहा था। कुछ छात्र हादसे से महज 10-20 मिनट पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकले थे और लौटने पर पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी थी।
-
राज्य08 Sep, 202603:50 PMयूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: CM योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार चाहती है कि एमएसएमई केवल सब-कॉन्ट्रैक्टर नहीं, ग्लोबल वैल्यू चेन के पार्टनर बनें. युवा केवल जॉब सीकर नहीं, टेक्सटाइल एंटरप्रेन्योर और इनोवेटर बनें तथा कारीगर केवल सप्लायर नहीं, अपने ब्रांड के मालिक बनें. ‘डिजाइन इन यूपी, मेड इन यूपी और एक्सपोर्टेड फ्रॉम यूपी’ के मंत्र से प्रदेश के हुनर को वैश्विक पहचान मिले. निफ्ट रायबरेली और उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर युवाओं को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं.
-
राज्य08 Sep, 202603:08 PMग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, मानसून के बाद मरम्मत अभियान चलाएगी योगी सरकार
जलशक्ति मंत्री ने विभिन्न जोन के अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं से क्षेत्र भ्रमण व रात्रि प्रवास के संबंध में फीडबैक लिया. उन्होंने सहायक अभियंताओं (एई) और अवर अभियंताओं (जेई) को भी रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं के काम की मौके पर नियमित निगरानी हो सके.
-
मनोरंजन08 Sep, 202601:56 PMशादी के लिए अपनाया इस्लाम, मक्का-मदीना भी गईं राखी सावंत, अब धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी
Rakhi Sawant: राखी सावंत इस बार वह अपनी लव लाइफ या किसी नए विवाद की वजह से नहीं, बल्कि धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे उनके धर्म बदलने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं.
-
Advertisement
-
क्या कहता है कानून?08 Sep, 202601:53 PM‘सर तन से जुदा नारा भारत की संप्रभुता-अखंडता को चुनौती…’, मौलाना तौकीर रजा की बेल ख़ारिज करते वक्त HC की बड़ी टिप्पणी
बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की ज़मानत ख़ारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने सर तन से जुदा जैसे नारे को देश की अखंडता और संप्रभुता के ख़िलाफ़ करार दिया है.
-
न्यूज08 Sep, 202612:50 PMसत्य निकेतन हादसा: घायल परिवारों से मिलीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- सरकार हर मदद देगी
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल छात्रों में से दो की हालत ठीक है. उन्हें इलाज के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है. वहीं, एक छात्र को गंभीर चोटें आने के कारण आईसीयू में रखा गया है, जहां उसका उपचार जारी है. मुख्यमंत्री ने आईसीयू में भर्ती छात्र के माता-पिता से भी मुलाकात की और उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया.
-
राज्य08 Sep, 202612:24 PMमान सरकार वैश्विक साझेदारी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: अमन अरोड़ा
प्रदेश के निवेशक-अनुकूल सुधारों से अवगत कराते हुए कैबिनेट मंत्री ने 'इन्वेस्ट पंजाब' के माध्यम से सुगम व्यापार प्रक्रिया का विशेष रूप से उल्लेख किया, जो सुचारु एवं निर्बाध निवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा त्वरित कानूनी स्वीकृतियाँ एवं मंजूरियाँ प्रदान करने के लिए प्रदेश का एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म है.
-
न्यूज08 Sep, 202608:43 AMसत्य निकेतन PG हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक के बाद बेटा और पत्नी भी अरेस्ट, 27 घंटों बाद खत्म हुआ रेस्क्यू
Satya Niketan Building Collapse: कोर्ट ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम गुप्ता और उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उनके बेटे महेश गुप्ता को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.
-
मनोरंजन07 Sep, 202607:54 PMMoney Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मकोका के तहत आरोपी बनाने की मांग, कोर्ट ने मांगा पुलिस से जवाब
जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की थी. अदालत ने कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान निचली अदालत में सबूतों के आधार पर होगा.
-
राज्य07 Sep, 202607:27 PMरांची में अगवा विधायक के बेटे को पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद सकुशल किया बरामद, दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
रांची मे लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है.
-
क्राइम07 Sep, 202607:11 PMरांची: लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बदमाशों ने किया अगवा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के पास से अपहरण कर लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं. पुलिस विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
-
न्यूज07 Sep, 202606:21 PMसत्य निकेतन हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, 7 की मौत, 5 घायलों का इलाज जारी
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से मरने वालो को संख्या 7 हो गयी है जबकि 5 लोगों का हॉस्पिटल मे इलाज जारी है.