रांची में अगवा विधायक के बेटे को पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद सकुशल किया बरामद, दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
रांची मे लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है.
Follow Us:
झारखंड के चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ को पुलिस ने सोमवार को विधानसभा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है.
अपहरण के डेढ़ घंटे बाद मिला विधायक का बेटा
प्रारंभिक पूछताछ में उसके खुद अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ जाने की बात सामने आई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
रांची: लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बदमाशों ने किया अगवा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
इससे पहले, विधायक जनार्दन पासवान ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे का एमिटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है. विधायक के अनुसार, तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों में पहुंचे लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए.
विश्वविद्यालय के गेट के बाहर खड़ी मिले थी उसकी थार
उन्होंने बताया था कि सौरभ का मोबाइल फोन बंद आ रहा था और उसकी थार गाड़ी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर खड़ी मिली थी. सूचना मिलते ही रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं.
पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित रास्तों पर वाहनों की जांच शुरू की. इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए करीब डेढ़ घंटे बाद सौरभ को विधानसभा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.
सौरभ के दोस्तों से पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस अब सौरभ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है. उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह विश्वविद्यालय से कब और किन परिस्थितियों में निकला तथा उसके बाद किन लोगों के साथ रहा.
यह भी पढ़ें
विधायक की ओर से लगाए गए अपहरण और मारपीट के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाक्रम वास्तव में किस तरह हुआ था.