जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रांची: लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बदमाशों ने किया अगवा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के पास से अपहरण कर लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं. पुलिस विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

Author
07 Sep 2026
( Updated: 07 Sep 2026
07:11 PM )
रांची: लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बदमाशों ने किया अगवा, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Image Credit: Facebook/Janardan Paswan
Advertisement

झारखंड के चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के पास से अपहरण कर लिया गया है. इसकी सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. विधायक पुत्र के अपहरण की खबर से शहर में हड़कंप मच गया है. 

रांची में चतरा के लोजपा विधायक के पुत्र का अपहरण

विधायक ने बताया कि उनके बेटे को कुछ अज्ञात लोग जबरन अपने साथ ले गए हैं. विधायक का पुत्र इसी यूनिवर्सिटी का छात्र है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और रांची से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है.

Advertisement

एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट पर हुई घटना

जानकारी के अनुसार, विधायक का पुत्र सोमवार को विश्वविद्यालय गया था. दोपहर में कैंपस के मुख्य गेट के पास कुछ लोग स्कॉर्पियो और थार वाहनों से पहुंचे. विधायक के मुताबिक, इन लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए. जनार्दन पासवान ने बताया कि घटना के दौरान तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों में कुछ लोग पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारपीट करने के बाद अगवा कर लिया गया.

विधायक के अनुसार, उनके बेटे की थार गाड़ी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर खड़ी मिली है. उन्होंने घटना की जानकारी रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है और अपने बेटे को जल्द खोजने का आग्रह किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं. पुलिस विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध वाहनों की पहचान में जुटी पुलिस 

Advertisement

फुटेज के जरिए संदिग्ध वाहनों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने रांची जिले से बाहर निकलने वाले संभावित मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी है. जिले की सीमा से जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें

पुलिस संदिग्ध वाहनों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस छात्र के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना के पीछे संभावित कारणों की जांच की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें