सोमवार को नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है. मां महागौरी के स्वरूप का वर्णन करते हुए महंत ने कहा कि भगवती महागौरी बैल पर सवार हैं और उन्होंने श्वेत वस्त्र धारण किए हुए हैं. उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में अभय मुद्रा है, वहीं अन्य हाथों में डमरू और वरद मुद्रा है.
-
धर्म ज्ञान18 Oct, 202610:35 AM18 या 19 अक्टूबर, कब है महाअष्टमी? कालकाजी मंदिर के महंत ने बताया सही दिन और मुहूर्त
-
धर्म ज्ञान18 Oct, 202607:00 AM18 अक्टूबर का पंचांग: मां महागौरी की उपासना से होती है सिद्धियों की प्राप्ति, सुबह 11:49 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
इस दिन मां महागौरी की उपासना की जाएगी। इनका स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और उज्ज्वल है. मां महागौरी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, इसलिए इन्हें श्वेतांबरधरा भी कहा जाता है. इनके समस्त आभूषण भी श्वेत होते हैं. मां का वाहन बैल है. महागौरी की उपासना से भक्तों के सभी पाप नष्ट होते हैं, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है.
-
धर्म ज्ञान17 Oct, 202605:43 PMNavratri 2026: महासप्तमी पर मां कालरात्रि की निशा पूजा का महत्व, जानें मंत्र और पूजा विधि
निशा पूजा महासप्तमी की रात को निशीथ काल में तकरीबन 4 घंटे चलती है. मां कालरात्रि को रात में खिलने वाले फूल, गुड़, या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. मां को शृंगार सामग्री अर्पित की जाती है. तांत्रिक या विशेष अनुष्ठानों में निशा पूजा के दौरान सांकेतिक पारंपरिक तरीके से बलि दी जाती है.
-
राज्य17 Oct, 202602:58 PMहाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, शीतलहर-कोहरे में हादसे रोकने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे. वाहन चालकों को फॉग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप का इस्तेमाल करने, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखने और गति नियंत्रित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा.
-
न्यूज17 Oct, 202612:49 PMयूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ीं… मानहानि केस में कोर्ट का एक्शन, 8 साल पुराने मामले में वारंट जारी
शिकायतकर्ता विकास सांक्रित्यायन का दावा है कि यह मामला 2018 से लंबित है. उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ कथित आपराधिक मानहानि को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.
-
Advertisement
-
धर्म ज्ञान17 Oct, 202612:27 PMनवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
मां कालरात्रि का स्वरूप इसी शक्ति का प्रतीक है, जो अधर्म और नकारात्मक शक्तियों का अंत कर धर्म की रक्षा करती हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार भगवान शिव ने देवी को काली कह दिया था. इसके बाद देवी का नाम काली पड़ गया. मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में भले ही उग्र माना जाता है, लेकिन भक्तों के प्रति उनका स्वरूप कल्याणकारी है.
-
राज्य17 Oct, 202611:54 AMजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.
-
धर्म ज्ञान17 Oct, 202611:18 AMशारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि कब, इस बार पूजन के बाद कन्याओं को क्या दें उपहार?
हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष खास महत्व माना गया है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र के हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष रूप की आराधना की जाती है. इन दिनों सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख समृद्धि आती है. शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि के मौके पर कन्या पूजन किया जाता है.
-
धर्म ज्ञान17 Oct, 202607:00 AM17 अक्टूबर का पंचांग: मां कालरात्रि की उपासना से सभी बाधाएं होंगी दूर, जानें पूजा का शुभ समय
पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिन्हें सूर्य का मित्र माना जाता है.
-
राज्य16 Oct, 202608:00 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला, महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश
20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
-
धर्म ज्ञान16 Oct, 202605:12 PMमां दुर्गा के छठे स्वरूप से जुड़ा है ये औषधीय पौधा, सेहत के लिए है वरदान
पोई की तासीर अत्यंत शीतल होती है. यह शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करती है. हाथ-पैरों में होने वाली जलन, पित्त विकार और एसिडिटी यानी अम्लपित्त की समस्या में यह बेहद लाभकारी है. यह पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाती है.
-
राज्य16 Oct, 202604:54 PMयोगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन
मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी.
-
राज्य16 Oct, 202604:32 PMनवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल
प्रकाश पाल ने तीखे शब्दों में कहा कि सपा और उसके सहयोगी अन्य विपक्षी दलों के नेता सनातन धर्म से दूरी बनाने की होड़ में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वे तुष्टिकरण में पूरी तरह व्यस्त हैं.