जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार का बड़ा फैसला, महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

Author
16 Oct 2026
( Updated: 16 Oct 2026
08:00 PM )
योगी सरकार का बड़ा फैसला, महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Image Credit: UPID
Advertisement

आस्था और परंपराओं के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है.

जारी हुआ अवकाश का शासनादेश

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत पूर्व में निर्गत अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों एवं संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. 

गोरक्षपीठ में रविवार को होगी महानिशा पूजा, हवन कर लोक मंगल का आशीर्वाद मांगेंगे सीएम योगी

लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

Advertisement

यह भी पढ़ें

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें