जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP आते ही अखिलेश पर बरस पड़े तेज प्रताप यादव, CM योगी की जमकर तारीफ, 2027 के लिए दे दिए बड़े संकेत

तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 पर बात करते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव को तो बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते.

Author
25 May 2026
( Updated: 25 May 2026
05:18 PM )
UP आते ही अखिलेश पर बरस पड़े तेज प्रताप यादव, CM योगी की जमकर तारीफ, 2027 के लिए दे दिए बड़े संकेत
Source- IANS
Advertisement

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के बगावती तेवर चुनावों के बाद भी जारी हैं. वह परिवार से तो खफा थे ही अब अपने और परिवार के पुराने साथी अखिलेश यादव को भी निशाने पर ले रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह चाहते हैं UP में फिर से योगी आदित्यनाथ जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री बनें. 

तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 पर बात करते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव को तो बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते. तेज प्रताप ये यह भी कहा कि इस बार पूरा चांस है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से सरकार बनाने का काम करेंगे. 

UP चुनाव में BJP के साथ गठबंधन पर क्या कहा? 

दरअसल, जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप UP के मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे. दर्शन पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. जहां उन्होंने CM योगी सरकार की जमकर तारीफ की, उनके बयान में अखिलेश यादव से उनकी नाराजगी साफ नजर आ रही थी. इस दौरान तेज प्रताप ने UP चुनावों में BJP से गठबंधन करने की भी बात कही. 

मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने PM मोदी की उस अपील को भी दोहराया, जिसमें संकट के समय तेल और ईंधन बचाने पर जोर दिया गया है. 

Advertisement

अखिलेश से क्यों नाराज हैं तेज प्रताप यादव? 

तेज प्रताप यादव के बयान से एक बात तो साफ है कि वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं, लेकिन इस नाराजगी की वजह क्या है? इसको समझने के लिए थोड़ा रिवर्स लेना होगा. बात बिहार चुनाव 2025 की है, जब तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बात कर उनसे मिलने का आग्रह किया था. कॉल के दौरान अखिलेश ने तेज प्रताप यादव से पूछा था, कहां से लड़ोगे चुनाव? इस पर तेज प्रताप यादव ने जवाब दिया था कि चुनाव लड़ने से पहले एक बार लखनऊ में आपसे मुलाकात करेंगे. 

इसके बाद बिहार में लालू परिवार में बड़ी फूट पड़ गई. परिवार से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई. उस समय अखिलेश यादव RJD और INDIA के लिए बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, लेकिन वह तेज प्रताप यादव से नहीं मिले. कहा जाता है कि तेज प्रताप ने इस दौरान उन्हें कई कॉल और मैसेज किए थे, लेकिन अखिलेश ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. तब से लेकर अब तक तेज प्रताप अखिलेश से नाराज हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जिस फैसले पर राहुल ने उठाए थे सवाल, केरल में खुद वही किया, भड़क गई BJP, जानें विवाद की जड़

यह भी पढ़ें

इसके बाद तेज प्रताप के इस हालिया बयान से नई चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म हो गया. अखिलेश को नकारकर तेज प्रताप ने न केवल सपा के लिए बेरूखी जाहिर की है, बल्कि UP चुनाव में गठबंधन की नई संभावनाओं पर भी बड़े संकेत दे दिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें