यूपी विधानसभा चुनाव 2027: अमरोहा की 4 विधानसभा सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानें 2022 का पूरा समीकरण
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: अमरोहा जिले में पिछली बार भाजपा-सपा के बीच रहा बराबरी का मुकाबला, इस बार कौन भारी?
Follow Us:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होने लगी हैं. अमरोहा जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं. पिछली बार 2022 में यहां जिला स्तर पर दो-दो सीटें जीतकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला बराबरी का रहा.
अमरोहा जिले में भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर
15 अप्रैल 1997 को मुरादाबाद से अलग करके अमरोहा जिला बनाया गया था. अमरोहा को पहले ज्योतिबा फुले नगर के नाम से जाना जाता था और जिले की स्थापना के समय तीन तहसील बनाई गईं, जिसमें अमरोहा, धनौरा और हसनपुर थीं. वर्तमान में जिले में नवीन तहसील नौगावां सादात को मिलाकर 4 तहसील हैं यानी चार विधानसभा क्षेत्र हैं.
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, हादसे की जांच के लिए SIT गठित
धनौरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जहां वर्तमान में भाजपा के राजीव तरारा विधायक हैं. जिले के हसनपुर क्षेत्र से भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी वर्तमान विधायक हैं. इसके अलावा नौगावां सादात क्षेत्र का प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के समरपाल सिंह और अमरोहा सीट का प्रतिनिधित्व महबूब अली कर रहे हैं.
2022 में धनौरा में बीजेपी के राजीव तरारा को मिली थी बम्पर जीत
2022 के विधानसभा चुनाव में धनौरा में राजीव तरारा ने समाजवादी पार्टी के विवेक सिंह को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया था, जहां राजीव तरारा को कुल 1,03,054 वोट मिले. वहीं सपा के विवेक सिंह के खाते में 91,629 वोट आए. बसपा से हरपाल सिंह कुल 43,974 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. यहां कांग्रेस ने भी समरपाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें महज 1,385 वोट मिले.
नौगावां सादात में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार समरपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र नागपात को साढ़े छह हजार से अधिक वोटों से हराया था. समरपाल सिंह को कुल 1,08,497 लोगों ने वोट दिया, जबकि भाजपा के देवेंद्र नागपात को 1,01,957 वोट मिले. 2022 में नौगावां सादात विधानसभा सीट पर कुल 12 उम्मीदवार थे, जिनमें बसपा के शादाब खान और कांग्रेस की रेखा रानी क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर रहे.
हसनपुर सीट पर भाजपा पार्टियाशी ने मारी थी बाज़ी
हसनपुर विधानसभा सीट पर पिछली बार भाजपा के महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने समाजवादी पार्टी के मुख्य गुर्जर को 22 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी. महेंद्र सिंह के पक्ष में कुल 1,20,135 वोट आए, जबकि सपा प्रत्याशी को 97,753 वोट मिले. बसपा से फिरेराम 36,150 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. पिछली बार कुल 14 उम्मीदवारों ने हसनपुर में किस्मत आजमाई थी.
यह भी पढ़ें
वहीं, अमरोहा में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा. सपा के महबूब अली ने पिछली बार 71 हजार से अधिक वोटों से विजय प्राप्त की थी. उन्हें कुल 1,28,735 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के खाते में कुल 57,699 वोट आए. बसपा ने मोहम्मद नावेद अयाज को टिकट दिया था, जिन्हें 34,585 लोगों ने वोट दिया. 2022 में अमरोहा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे.