जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, मौके से मिले 3 सुसाइड नोट; आखिर क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं की करीब 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली. पुलिस को मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं. शुरुआती जांच में लव एंगल की बात सामने आई है, हालांकि मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, मौके से मिले 3 सुसाइड नोट; आखिर क्या है पूरा मामला?
Image Source- Representative Image/IANS
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली से शनिवार को दर्दनाक ख़राब सामने आई है. दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. करीब 19 साल की छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली थी. पुलिस को घटनास्थल से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं. फिलहाल मामले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है.

घटनास्थल से मिले तीन सुसाइड नोट

इस मामले में पुलिस की जांच कई अहम पहलुओं पर केंद्रित है. शुरुआती जांच के दौरान सामने आया है कि छात्रा की मौत के पीछे निजी संबंधों से जुड़ा कोई मामला हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है. पुलिस सुसाइड नोट की सामग्री और अन्य सबूतों की जांच कर रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके.

छात्रा के बैग और पानी की बोतल को लेकर जानकारी

Advertisement

घटना के बाद शिक्षकों की ओर से छात्रा के बैग में कुछ संदिग्ध सामान मिलने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि छात्रा पानी की बोतल में पेट्रोल भरकर स्कूल लाई थी. हालांकि, बरामद सामान के बारे में अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले क्या हुआ था.

परिवार को जानकारी मिलने में हुई देरी

छात्रा के परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया कि मृतका उनकी ननद थी और 12वीं कक्षा में पढ़ती थी. महिला के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी और वह खुद तलाश करते हुए स्कूल पहुंचीं. उन्होंने कहा, “मेरी नंद है, 12वीं में पढ़ती थी. मैं खुद ढूंढते-ढूंढते आई हूं. मुझे किसी ने कुछ नहीं बताया.” परिवार की इस प्रतिक्रिया के बाद घटना के दौरान सूचना देने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में स्कूल प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने की जानकारी नहीं है.

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी असली वजह

स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच शोक का माहौल है. पुलिस छात्रा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. सुसाइड नोट, उपलब्ध साक्ष्य और अन्य जानकारियों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी. फिलहाल घटना की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की परिस्थितियों के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छात्रा की मौत के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है. तीन सुसाइड नोट समेत अन्य सबूतों की पड़ताल के बाद ही घटना की असल परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. इस घटना ने स्कूल परिसर में सुरक्षा और विद्यार्थियों की भावनात्मक स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें