×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार के अभियान में रामपुर सबसे आगे, लक्ष्य समय से पहले पूरा

प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में रामपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Author
18 Mar 2026
( Updated: 18 Mar 2026
03:02 PM )
योगी सरकार के अभियान में रामपुर सबसे आगे, लक्ष्य समय से पहले पूरा
Advertisement

प्रदेश के अन्नदाताओं की आय बढ़ाने एवं सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री (फार्मर आईडी) बनायी जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों की शत प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने के लिए 1 जनवरी से अभियान चलाने के निर्देश दिये थे, जो 31 मार्च तक जारी रहेगा. 

रामपुर बना प्रदेश में नंबर-1

ऐसे में वहीं रामपुर जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य से पहले किसानों की 100 प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है. इसी के रामपुर जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि दूसरे स्थान पर गाजियाबाद और तीसरे स्थान पर अंबेडकरनगर हैं.

Advertisement

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2,88,70,495 किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य है. इसके सापेक्ष अब तक 1,99,42,798 फार्मर रजिस्ट्री बनायी जा चुकी है. रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिले शत प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने के लिए 1 जनवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में लक्ष्य को हासिल करने के लिए अन्नदाताओं को जागरूक करने के लिए किसान गोष्ठी, गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, होर्डिंग, ग्राम पंचायत स्तर पर खुली चौपाल का आयोजन किया गया.

इसके साथ ही वॉल पेंटिंग एवं प्रचार वाहन के जरिये प्रचार प्रसार किया गया. साथ ही राजस्व, कृषि, पंचायती राज, ग्राम्य विकास एवं गन्ना विभाग के कर्मचारियों को अन्नदाताओं के घर-घर जाकर फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने बताया कि वह खुद प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा करते हैं, इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया जबकि कम प्रगति वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई.

समय से पहले पूरा किया लक्ष्य

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि रामपुर को 31 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री का कुल लक्ष्य 2,09,828 निर्धारित किया गया था. इसके सापेक्ष 17 मार्च तक शत प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि रामपुर ने लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत 2,09,828 फार्मर आईडी बनायी जा चुकी है. इसी के साथ रामपुर पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने में पहला स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी रामपुर द्वारा प्रदेश में सर्वप्रथम 50 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण कर प्रदेश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जा चुका है.

गाजियाबाद और अंबेडकरनगर दूसरे-तीसरे स्थान पर

Advertisement

इसके अलावा गाजियाबाद ने निर्धारित लक्ष्य 38,909 के सापेक्ष अब तक 36,598 फार्मर आईडी बनाकर पूरे प्रदेश में दूसरा तथा अंबेडकरनगर ने 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य 3,42,847 के सापेक्ष 3,10,145 फार्मर आईडी बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं टॉप टेन में औरैया, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मीरजापुर और बिजनौर ने अपनी जगह बनाई है.

यह भी पढ़ें

यह हैं फार्मर रजिस्ट्री के लाभ - किसान सम्मान निधि योजना का बिना की बाधा के लाभ प्राप्त होगा. उर्वरक कृषकों को सुविधाजनक एवं निर्धारित मूल्य पर प्राप्त होगा. किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने में अभिलेखों के सत्यापन की बाध्यता समाप्त होगी. राज्य एवं केन्द्र सरकार की नवीन योजना में शामिल होने के लिए बार-बार अभिलेखों के सत्यापन से मुक्ति मिलेगी. एग्रीस्टैक में सम्मिलित होने पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से एमएसपी पर उत्पादों की बिक्री सुविधाजनक एवं त्वरित होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें