जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जाकर बता देना, बर्दाश्त नहीं करेंगे ऐसी हरकत...अरब सागर में PAK और इंडियन नेवी की टक्कर, भारत ने पाकिस्तान को चेता दिया

भारत ने अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना और इंडियन नेवी की टक्कर के मामले को लेकर दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसा गैर पेशेवर आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Author
16 Sep 2026
( Updated: 17 Sep 2026
01:06 PM )
जाकर बता देना, बर्दाश्त नहीं करेंगे ऐसी हरकत...अरब सागर में PAK और इंडियन नेवी की टक्कर, भारत ने पाकिस्तान को चेता दिया
Image Source: X/ Indian Navy/ IANS
Advertisement

भारत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी'अफेयर्स (कार्यवाहक राजदूत) को विदेश मंत्रालय में तलब किया. मामला पाकिस्तानी नौसेना के गैर पेशेवर रवैए से जुड़ा है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया

एमईए के अनुसार, नई दिल्ली में पाकिस्तान के हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को आज विदेश मंत्रालय में तलब किया गया. उनसे समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की यूनिट्स के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. इस रवैए के कारण भारतीय नौसेना की एक यूनिट के साथ टक्कर हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई टक्कर पाक-भारत नौसेना की टक्कर

Advertisement

इसमें आगे बताया गया कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी नौसेना का आचरण अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना पर हुए समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के चार्ज डी'अफेयर्स को सलाह दी गई कि वे "संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी सैन्य यूनिट्स को उचित सावधानी बरतने को कहें और दोनों पक्षों के बीच संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करें." साथ ही इस्लामाबाद में भारत के चार्ज डी'अफेयर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं.

ये भी पढ़ें: US की 'टैरिफ चाल' के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी... न्यूजीलैंड में भारतीय सामानों पर खत्म होगी ड्यूटी, FTA को संसद की मंजूरी

भारत ने पाकिस्तान को दी वॉर्निंग

Advertisement

विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान को सलाह दी गई है कि सभी सैन्य इकाइयों को समुद्र में सावधानी बरतने और दोनों देशों के बीच हुए प्रासंगिक समझौतों का सम्मान करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अपने 'पालतू' आतंकी मसूद अजहर पर रखा 70 लाख का इनाम, रेड बुक में डाला, दुनिया को गुमराह करने की साजिश

कब की है ये घटना?

Advertisement

यह भी पढ़ें

15 सितंबर की शाम उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज एक नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत के बेहद करीब तेज गति से आया और इस दौरान उसने गैर-पेशेवर अंदाज अपनाया. इसी वजह से दोनों जहाजों की टक्कर हुई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
S
Sarva Singh
1 month ago

India should have sunk their ship

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें