जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'देश का बचपन खतरे में...', छात्र आंदोलनों पर बाबा रामदेव ने उठाए सवाल, बोले- बंद हो बच्चों का इस्तेमाल

बाबा रामदेव ने छात्रों के प्रदर्शनों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में किसी धर्म या जाति को खतरा नहीं है, बल्कि देश का बचपन, युवा, संस्कृति, अखंडता और भविष्य खतरे में है. उन्होंने बच्चों को आंदोलनों से दूर रखने की बात कही.

'देश का बचपन खतरे में...', छात्र आंदोलनों पर बाबा रामदेव ने उठाए सवाल, बोले- बंद हो बच्चों का इस्तेमाल
Image Source: IANS (File Photo)
Advertisement

देश में बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ, तो वहीं झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. इन प्रदर्शनों को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विरोध प्रदर्शनों में युवाओं और बच्चों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी चिंता जाहिर की है.

बाबा रामदेव ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए बबड रामदेव ने कहा है कि 'देश में न हिंदू खतरे में है, न मुसलमान, न सिख , न ईसाई, जैन और ना बुद्ध…न ब्राह्मण, न क्षत्रिय, न वैश्य, न शूद्र, न आदिवासी और ना दलित...  देश में खतरे में है तो देश का बचपन, देश की जवानी, देश का वर्तमान और देश का भविष्य. देश की प्रकृति और देश की संस्कृति, देश की अखंडता और देश की संप्रभुता. इसलिए मैं इस समय देश का सबसा बड़ा मुद्दा मानता हूं कि देश का बचपन कैसे बचे.' 

बच्चों का आंदोलन में ना हो इस्तेमाल 

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि 'कुछ लोग विरोध-प्रदर्शनों में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं आंदोलन में. जो बच्चा अभी प्राइमरी स्कूल पढ़ रहे हैं उन्होंने आंदोलन और विरोध-प्रदर्शनों में नहीं धकेलना चाहिए. वो बच्चा पढ़ाई कब करेगा? बाबा रामदेव ने कहा कि ऐसे आंदोलनों में बच्चों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए. आंदोलन अराजक और हिंसक नहीं होने चाहिए. आंदोलन अभिभावकों की ज़िम्मेदारी है.' जानकारी देते चलें कि जंतर-मंतर से लेकर रांची तक छात्रों के आंदोलन में बच्चे भारी संख्या में भाग ले रहे हैं. 

Advertisement

रांची में जारी है प्रदर्शन 

बाबा रामदेव ने युवाओं और छात्रों से विरोध प्रदर्शनों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को ऐसे आंदोलनों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. रामदेव ने कहा कि देश को संवैधानिक और शांतिपूर्ण आंदोलनों के जरिए आजादी मिली है, इसलिए किसी भी आंदोलन का रूप अराजक या हिंसक नहीं होना चाहिए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में भी छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. छात्रों के प्रदर्शन का आज 24वां दिन है. आंदोलनकारी JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और मामले की CBI जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं.

Advertisement

सरकार और छात्रों के बीच आज होगी बातचीत

छात्रों के आंदोलन के बीच आज दोपहर 2 बजे सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत प्रस्तावित है. हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों को अपने सलाहकारों के साथ बातचीत के लिए बुलाया है. इससे पहले 9 अगस्त को भी दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इससे पहले रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विधानसभा तक मार्च निकाला था. इस दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के साथ आंसू गैस के गोले भी दागे थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें