जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'इंडिया' ब्लॉक को बड़ा झटका, बैठक से गायब रहे अखिलेश यादव, DMK भी रही नदारद, कांग्रेस बोली- सब ठीक है

'इंडिया' ब्लॉक की बुधवार को हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए. इससे विपक्षी एकता की मुहिम को बड़ा झटका लगा है. सरकार पर दबाव बढ़ाने की कांग्रेस की कोशिशों के बीच अखिलेश का मीटिंग से गायब रहना कई सवाल खड़े कर रहा है.

Author
30 Sep 2026
( Updated: 01 Oct 2026
10:04 AM )
'इंडिया' ब्लॉक को बड़ा झटका, बैठक से गायब रहे अखिलेश यादव, DMK भी रही नदारद, कांग्रेस बोली- सब ठीक है
Image Source: X/ @INCIndia
Advertisement

इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में एक अहम बैठक हुई. इस दौरान विपक्षी एकता को उस समय झटका लगा जब इस मीटिंग से DMK और अखिलेश यादव गायब रहे. हालांकि कांग्रेस ने इसे नॉर्मल बात बताने की कोशिश की है. ऐसे वक्त में जब चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार पर लगातार हमले हो रहें, तब हुई इस मीटिंग से अखिलेश के नदारद रहने से कई सवाल उठ रहे हैं.

इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में हुई बड़ी बैठक

आपको बता दें कि विपक्षी गठबंधन की एकजुटता को लेकर हो रही चर्चा के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सपा नेता के पहले से तय जरूरी काम थे. बैठक में अखिलेश यादव के शामिल न होने के बारे में पूछे जाने पर रॉय ने कहा कि सपा प्रमुख ने गठबंधन को पहले ही बता दिया था कि वे लखनऊ में ही रहेंगे.

रॉय ने कहा, "हां, हमें यह पता है. अखिलेश यादव ने हमें पहले ही बता दिया था कि वे आज लखनऊ में रामगोपाल यादव का नॉमिनेशन फाइल करने के लिए मौजूद रहेंगे." बैठक को एक सकारात्मक पहल बताते हुए तृणमूल सांसद ने कहा, "यह कम समय में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक आयोजित करने की कोशिश है, जो एक अच्छी बात है."

कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि बैठक में शामिल होने या किसी प्रतिनिधि को भेजने का फैसला अखिलेश यादव को करना है. साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement

राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए अखिलेश! 

गौतम ने कहा, "यह अखिलेश यादव को तय करना है कि 'इंडिया' गठबंधन का क्या महत्व है और इसे कितना महत्व देना है. वे खुद शामिल हों या अपने प्रतिनिधि को भेजें, यह उनका अधिकार है." उन्होंने कहा, "हमारा मकसद यह है कि 'इंडिया' गठबंधन मजबूत बना रहे, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हो और गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों का सम्मान किया जाए, जो हम कर रहे हैं."

इंडिया ब्लॉक की बैठक से गायब रहे अखिलेश, उठे सवाल

अखिलेश की गैर-मौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच रिश्तों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दोनों पार्टियों के बीच चुनावों के लिए सीट-शेयरिंग पर अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है, जिससे राज्य में उनके चुनावी तालमेल के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

Advertisement

DMK भी रही बैठक से नदारद

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में 'इंडिया' ब्लॉक के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था और गठबंधन ने भाजपा को संयुक्त चुनावी चुनौती दी थी. अब आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उनके तालमेल पर बारीकी से नजर रखी जा रही है क्योंकि दोनों पार्टियां अगले चुनावी मुकाबले की तैयारी कर रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) और चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दलों की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए हो रही है. कई सहयोगी दलों के नेता बैठक में शामिल हो रहे हैं और इस मुद्दे पर एक समन्वित राजनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा कर रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें