जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आज से खुलेंगे बैंक! टल गई 3 दिनों की हड़ताल, देर रात मीटिंग के बाद बड़ा फैसला

Bank Strike Cancelled: रविवार रात करीब 9:30 बजे बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया.

Author
28 Sep 2026
( Updated: 28 Sep 2026
08:45 AM )
आज से खुलेंगे बैंक! टल गई 3 दिनों की हड़ताल, देर रात मीटिंग के बाद बड़ा फैसला
Image Source: IANS
Advertisement

Bank: बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है...सोमवार से लगातार तीन दिनों तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल अब टाल दी गई है. रविवार रात करीब 9:30 बजे बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (Indian bank association) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया. ऐसे में सोमवार से बैंकों में सामान्य रूप सेकामकाज होने की उम्मीद है और ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह हड़ताल बैंक यूनियनों की ओर से अपनी विभिन्न मांगोको लेकर बुलाई गई थी. इनमें सबसे प्रमुख मांग बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की थी. बैंक यूनियनों का कहना था कि शनिवार को भी छुट्टी मिलने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और कामकाज के तरीके में भी बदलाव किया जा सकेगा. हालांकि, बातचीत के बाद आईबीए की ओर से इन मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन मिलने पर यूनियनों ने फिलहाल अपना आंदोलन रोकने का फैसला किया.

पांच दिन के कार्य सप्ताह पर बनेगी समिति

हड़ताल स्थगित करने के बाद सबसे अहम बात यह है कि बाकी शनिवार को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर अब गंभीरता से बातचीत होगी. इसके लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति जल्द गठित कि जाएगी. यह समिति इस मामले से जुड़े सभी विकल्पों पर विचार करेगी और अलग-अलग पक्षों से बातचीत करेगी. समिति का मकसद ऐसा रास्ता निकालना होगा, जिससे बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों और बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े दूसरे लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जा सके. यानी अभी पांच दिन के कार्य सप्ताह को लागू करने का अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ाने की सहमति जरूर बनी है.

Advertisement

LPU में रातभर तनाव के बाद बड़ा एक्शन, 10 दिन बंद रहेंगी क्लास; मिड-टर्म एग्जाम भी स्थगित

पीएलआई योजना पर भी होगी बातचीत

बैठक में स्केल-4 और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों के लिए प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना यानी पीएलआई को लेकर भी चर्चा हुई.. बैंक यूनियनों और अधिकारियों के संगठनो ने इस योजना को लेकर कुछ आपत्तियां जताई हैं. अब आईबीए के साथ इस विषय पर बातचीत शुरू की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर योजना में कुछ बदलव का प्रस्ताव सरकार के सामने भी रखा जाएगा, ताकि यूनियनों और संघों की चिंताओं को दूर किया जा सके. इसके अलावा 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज शेष लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी। इनका जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा..

ग्राहको को मिली बड़ी राहत

बैंक हड़ताल ऐसे समय पर प्रस्तावित थी, जब बैंकिंग क्षेत्र में छमाही लेखाबंदी का दौर चल रहा था. ऐसे समय में तीन दिन की हड़ताल से बैंक ग्राहकों और कारोबारियों को परेशानी हो सकती थी. हड़ताल टलने के बाद फिलहाल बैंक सामान्य तरीके से खुलेंगे और रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी.
कुल मिलाकर, बैंक यूनियनों और आईबीए के बीच हुई बातचीत के बाद फिलहाल टकराव टल गया है, हालांकि, पांच दिन के कार्य सप्ताह और पीएलआई जैसे मुद्दों पर अंतिम फैसला आगे होने वाली बैठकों और समिति की चर्चा के बाद ही सामने आएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें

हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और पुरानी पीढ़ी के कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी. इसके मद्देनजर बैंकों ने भी ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले पूरा करने और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी थी..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें