जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘हाथ में चाकू था, मारने आया था शख्स’, पप्पू यादव पर हमला, बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस फेंकी गई चप्पल, एक संदिग्ध अरेस्ट

घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Author
02 Aug 2026
( Updated: 02 Aug 2026
08:01 PM )
‘हाथ में चाकू था, मारने आया था शख्स’, पप्पू यादव पर हमला, बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस फेंकी गई चप्पल, एक संदिग्ध अरेस्ट
Image Source- Screengrab/X/Pappu Yadav Press conference
Advertisement

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर बीच कॉन्फ्रेंस में हमला किया गया है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चप्पल फेंककर हमला कर दिया.

घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना के दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

संसद में साधु बनकर आए थे पप्पू यादव

पप्पू यादव उसी दिन से कई लोगों के निशाने पर हैं जब वे संसद में कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर साधु का वेष धारण कर आए थे. उन्होंने चढ़ावा चोरी का आरोप लगाते हुए दानपात्र के साथ सीन क्रिएट किया था. इसके बाद से उन पर सनातन और संतों के अपमान के आरोप लग रहे हैं. उनके खिलाफ UP समेत कई जगहों पर FIR भी दर्ज की गई है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल 

Advertisement

इसी हालिया संसद प्रदर्शन और उस पर उठे विवादों को लेकर ही पप्पू यादव संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनसे तीखे सवाल पूछने शुरू किए. शुरुआत में मामला केवल बहस तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में विरोधी पक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई. इसके बाद पप्पू यादव के समर्थक भी आक्रोशित हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. 

देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई. हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर कुर्सियां तक फेंकी जाने लगीं. इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर पप्पू यादव पर चप्पल फेंक दी.

यह भी पढ़ें- 'MY में ही छिड़ गई रार'... बलरामपुर की घटना पर राजभर ने अखिलेश से पूछा- मुस्लिम वोट के डर से क्यों चुप हैं?

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया. घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. 

हत्या की साजिश का आरोप 

घटना के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया गया और यह उनकी हत्या की साजिश का हिस्सा था. उन्होंने दावा किया कि हमलावर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. 

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा, ‘अब तो रोज बाबा लोग कहते हैं कि पप्पू यादव को मारो, जला डालो, 51 लाख रुपये देंगे. मुझे मारने की साजिश थी, लेकिन मैं बच गया.’

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर के हाथ में चाकू भी था. गौरतलब है कि पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर प्रदर्शन किया था. उनके इस प्रदर्शन के बाद BJP समेत कई राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना की थी. इसी मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए उन्होंने अपने सरकारी आवास पर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें