जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BRICS में मलेशियाई PM ने गाया किशोर कुमार का गाना- ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... VIDEO हुआ VIRAL

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की शानदार प्रस्तुति ने पूरी शाम को खुशनुमा बना द‍िया.अनवर इब्राहिम ने भारतीय पियानो वादक के साथ यह गीत गाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया.

BRICS में मलेशियाई PM ने गाया किशोर कुमार का गाना- ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... VIDEO हुआ VIRAL
X/@anwaribrahim
Advertisement

 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज के दौरान मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने मिस्र, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान समेत कई विश्व नेताओं, यूएन महासचिव और डब्‍ल्‍यूटीओ महानिदेशक से मुलाकात को यादगार पल बताया. इस दौरान विश्व नेताओं के साथ वैश्‍व‍िक शांति के प्रयासों पर भी चर्चा की गई. इससे पहले उन्‍होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शाम को खुशनुमा बनाते हुए किशोर कुमार का गाना 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गाया.

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने पूरी शाम को खुशनुमा बना द‍िया

रात्र‍िभोज के दौरान, जब पियानो पर धुन बज रही थी, उन्होंने 1965 की फिल्म 'तीन देवियां' का गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाना शुरू किया. क‍िशोर कुमार के इस गाने की धुन पूरे हॉल में गूंजने लगी. मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की शानदार प्रस्तुति ने पूरी शाम को खुशनुमा बना द‍िया.अनवर इब्राहिम ने भारतीय पियानो वादक के साथ यह गीत गाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया.

हिंदी दिवस से पहले खास संदेश

Advertisement

14 सितंबर को हिंदी दिवस से ठीक पहले एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा लोकप्रिय हिंदी गीत गाना प्रतीकात्मक रूप से खास माना जा रहा है. साल 1965 में आई फिल्म 'तीन देवियां' के इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और कमजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. यह आज भी बेहद लोकप्रिय है. अनवर इब्राहिम की गायिकी को भारत की भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज की जानकारी साझा की.

उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''कल रात 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज समारोह में मुझे कई विश्व नेताओं और मित्रों से बातचीत करने का अवसर मिला. इनमें मिस्र के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति, उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व व्यापार संगठन (डब्‍ल्‍यूटीओ) के महानिदेशक शामिल थे.

Advertisement

'समाधान खोजने के लिए प्रयास करने की जरूरत है'

उन्‍होंने बताया क‍ि हमारी बातचीत में दुनिया की मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, खासकर गाजा में चल रहे संघर्ष, वहां की मानवीय स्थिति और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर. यह हालात ऐसे हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर खून-खराबा रोकने और स्थायी व न्यायपूर्ण समाधान खोजने के लिए प्रयास करने की जरूरत है.

पीएम अनवर इब्राहिम ने क्या कहा

पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा क‍ि अगले महीने जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे, तब मलेशिया और मिस्र के बीच संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर और विस्तार से चर्चा की जाएगी.

‘मैंने उन्हें एक बार फिर मलेशिया आने का निमंत्रण दिया’

Advertisement

उन्‍होंने बताया क‍ि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई बातचीत में हमने जंगलों में लगने वाली आग और पश्चिम एशिया के संघर्ष से जुड़े उन मुद्दों पर भी चर्चा की, जिन पर सहमति और संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें

मैंने उन्हें एक बार फिर मलेशिया आने का निमंत्रण दिया और अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द यात्रा करें, ताकि दोनों देशों के बीच लंबित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप दिया जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें