जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'MY में ही छिड़ गई रार'... बलरामपुर की घटना पर राजभर ने अखिलेश से पूछा- मुस्लिम वोट के डर से क्यों चुप हैं?

बलरामपुर में तीन यादव युवकों की बेरहमी से पिटाई मामले को लेकर राजभर ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि आरोपी मुस्लिम हैं, इसलिए अखिलेश कुछ बोल नहीं रहे.

Author
02 Aug 2026
( Updated: 02 Aug 2026
06:10 PM )
'MY में ही छिड़ गई रार'... बलरामपुर की घटना पर राजभर ने अखिलेश से पूछा- मुस्लिम वोट के डर से क्यों चुप हैं?
Image Source- X/@oprajbhar
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. इस बार उन्होंने बलरामपुर में हुई मारपीट की घटना को लेकर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोट बैंक के नाराज होने के डर से सपा प्रमुख ने बलरामपुर मारपीट की घटना पर कुछ नहीं कहा.

'यादव युवकों को पीटा गया, लेकिन अखिलेश खामोश'

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत ही तंज भरे अंदाज में की. उन्होंने लिखा, 'अखिलेश यादव जी, ये क्या देखना पड़ रहा है मित्र, ले-देकर आपको MY ही वोट देता है. आजकल इन्हीं में रार छिड़ गई है और आप चुप बैठे हैं.’

उन्होंने दावा किया कि बलरामपुर में प्रतीक यादव, मनीष यादव और आलोक यादव के साथ मारपीट हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों यादव युवकों को मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने पीटा, लेकिन इसके बावजूद अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने लिखा, 

'पिटने वाला आपका स्वजातीय है, यदुवंशी है और पीटने वाला मुल्ला जी. बलरामपुर में प्रतीक यादव, मनीष यादव और आलोक यादव के साथ PDA हो गया. यानी 'पीट देगा अल्पसंख्यक’.

‘कम से कम ये तो कहिए गलत हुआ’

मंत्री राजभर ने कहा, भीड़ ने सरेआम इन तीनों यदुवंशियों को बेरहमी से पीट दिया. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, सुना है अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. ऐसे में कम से कम उन्हें यह कहना चाहिए कि मारपीट करने वालों ने गलत किया.

Advertisement

अपने पोस्ट में राजभर ने लिखा, 'अखिलेश यादव जी इस पर तो कुछ बोल दीजिए. ट्विटर, एसी-पीसी ही कर दीजिए. बोलिएगा कि पीटने वाले ने गलत किया.’

'मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से चुप हैं'

राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव राजनीतिक कारणों से इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने लिखा कि सपा प्रमुख मुस्लिम वोट बैंक के नाराज होने के डर से सच बोलने से बच रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'सच बोलना सीखिए मित्र. मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से आप चुप्पी साध लिए. ये ठीक नहीं है.’

'कम से कम अपनी जाति के तो सगे हो जाइए'

पोस्ट के आखिर में राजभर ने अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत राजनीतिक हमला भी किया. उन्होंने लिखा कि 'अखिलेश जी, सनातन विरोधी तो आप पहले से ही हैं, कम से कम अपनी जाति के तो सगे हो जाइए.’ गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया के जरिए लगातार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- साधु वेश धारण कर उड़ाई सनातन की खिल्ली! बुरे फंसे पप्‍पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद, वाराणसी में FIR दर्ज

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें