जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

2047 में बदलेगी भारत की तस्वीर! PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘विकसित भारत’ बनकर रहेगा देश

15 August: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत' का संकल्प दोहराया है. उन्होंने कहा कि जब 2047 में आजादी के 100 साल होंगे, तब हम 'विकसित भारत' बनाकर रहेंगे.

Author
15 Aug 2026
( Updated: 15 Aug 2026
08:40 AM )
2047 में बदलेगी भारत की तस्वीर! PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘विकसित भारत’ बनकर रहेगा देश
Image Source: IANS/Narendra Modi/YT/Grab
Advertisement

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत' का संकल्प दोहराया है. उन्होंने कहा कि जब 2047 में आजादी के 100 साल होंगे, तब हम 'विकसित भारत' बनाकर रहेंगे. 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से इस लक्ष्य को हमें हासिल करना है.

बड़े सपने देखने होंगे

कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है. अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं. हमारी सोच के क्षितिज को विस्तृत करते हैं.

मजबूत संकल्प से मिलेगी मंजिल

उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए. जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाईयों और आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर कर आता है. हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए, क्योंकि जब सपने और संकल्प ऊंचे होते हैं तो हमारे सामर्थ्य और प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है, तब जाकर हम सपनों को साकार कर सकते हैं.

Advertisement

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने भी दृढ़ संकल्प के साथ एक बहुत बड़ा सपना देखा है. यह सपना नई ऊंचाइयों को छूने के लिए देखा है. यह सपना है 'जब 2047 में आजादी के 100 साल होंगे, तब हम 'विकसित भारत' बनाकर रहेंगे. 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से इस लक्ष्य को हमें हासिल करना है.

Advertisement

दुनिया में बदलेगी भारत की तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश 'विकसित' होने का संकल्प लेता है, तो यह दुनिया की नजरों में भी हमारे साहस का परिचायक बन जाता है. दुनिया की हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने के लिए मजबूर हो जाती है.

देशवासियों की मेहनत का परिणाम

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह मैं ऐसे ही नहीं कर रहा हूं. पिछले 12 सालों में देशवासियों ने एक संकल्प और समर्पण के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में हर प्रकार से प्रयास किया है. मैं उनके प्रयासों को आदरपूर्वक स्वीकार करता हूं. यह उसी का परिणाम है कि इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबी को पार करके गरीबी से बाहर निकलने हैं. इन्हीं देशवासियों के प्रयासों का परिणाम है कि हम तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुके हैं."

अब रफ्तार रोकना नामुमकिन

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश बहुत सारे सपने लेकर आजाद हुआ था, लेकिन हम गति नहीं पकड़ पाए. 'होती है, चलती है, हो जाएगा, देखा जाएगा', उसी में खोए रहते थे. 2014 तक आते-आते तो पूरे विश्व ने हमें 'फ्रेजाइल फाइव' में डंप कर दिया था. ऐसे समय पिछले 12 साल में भारत ने नई रफ्तार पकड़ी है. तेज गति से हम आगे बढ़ रहे हैं और अब 140 देशवासियों के संकल्प और सामर्थ्य को रोकना नामुमकिन है.

 

यह भी पढ़ें

Input-IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें