दुबई से तेल अवीव जा रहा था विमान, कई बार जारी हुआ हाईजैक कोड, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग, इजरायल में हड़कंप
दुबई से तेल अवीव जा रही थी एक फ्लाइट. तभी कई बार इमरजेंसी और हाईजैकिंग वाला कोड जारी होता है. विमान से कई बार ऐसे सिग्नल मिले, जिसके बाद उसकी लैंडिंग सऊदी में हुई. कहा जा रहा है कि क्रू के बीच हाथापाई हुई थी.
Follow Us:
इजरायल ने बुधवार को 150 से ज्यादा यात्रियो को लेकर दुबई से तेल अवीव आ रही फ्लाइट के सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड होने का ऐलान किया. इससे पहले आशंका जताई गई थी कि प्लेन को हाइजैक कर लिया गया है.
इजरायली फ्लाइट सऊदी एयरपोर्ट पर हुई लैंड
इजरायली सुरक्षा सूत्रों के हवाले से द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि पायलटों के बीच हुई बहस के परिणामस्वरूप विमान को "गैर-कानूनी दखल" और एक सामान्य इमरजेंसी सिग्नल जारी करना पड़ा था. सेना का कहना है कि आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने इस घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
इजरायली फ्लाइट की हुई हाईजैकिंग?
इन अधिकारियों में इजरायली वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल ओमर टिशलर, ऑपरेशन्स डायरेक्टरेट के प्रमुख मेजर जनरल इत्जिक कोहेन और इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट के प्रमुख मेजर जनरल श्लोमी बाइंडर शामिल थे. दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी का सिग्नल दिया था. विमान ने ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड इस्तेमाल किया. इसका मतलब होता है कि विमान में किसी तरह की इमरजेंसी है.
ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में नकली पास का धंधा, 60 करोड़ की धांधली...बंगाल के पूर्व मंत्री के घर बड़ी रेड, 16 घंटे बाद निकली ED
कई बार हाईजैकिंग और इमरजेंसी कोड जारी हुआ
कुछ फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर थोड़ी देर के लिए 7500 कोड भी नजर आया. आमतौर पर यह कोड विमान के हाइजैक होने पर इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इस कोड के इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फ्लाईदुबई की फ्लाइट ने शुरू में 7700 का "स्क्वॉक कोड" भेजा, जो एक इंटरनेशनल इमरजेंसी सिग्नल है.
ये भी पढ़ें: जेल में ही रहेंगे उमर खालिद और शरजील इमाम…दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
इज़रायल में हाई लेवल मीटिंग, सरकार अलर्ट मोड पर
इसके कुछ समय बाद, उसने 7500 कोड भेजा, जिसका मतलब हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल होता है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इजरायली वायु सेना ने तुरंत फाइटर जेट्स को प्लेन की ओर भेजा था. इजरायल का एयरस्पेस भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, और बाद में सऊदी अरब में विमान के उतरने के बाद उसे फिर से खोल दिया गया.
'पायलटों के बीच हिंसक विवाद'
इसी बीच ख़बर आ रही है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को 'पायलटों के बीच हिंसक विवाद' के चलते बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. यह जानकारी इजरायली मीडिया की ओर से दी गई. यरूशलेम पोस्ट ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि दो पायलटों के बीच "हिंसक" झगड़े के बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हालांकि, विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.
पायलटों के बीच हिंसक झड़प के बाद फ्लाई दुबई की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग
टाइम्स ऑफ इजरायल ने यात्रियों के हवाले से बताया कि एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया. कुछ इजरायली यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में क्रू की मदद की. फ्लाइट में मौजूद एक और यात्री, मिरियम ने चैनल 15 को बताया कि यात्रियों ने फ्लाइट के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनी थी.
खून से सना कॉकपिट, चाकू से किया गया था हमला
जब कॉकपिट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर खून पड़ा था. उनके मुताबिक, एक पायलट पर फोल्डिंग चाकू से हमला किया गया था. यात्रियों और क्रू ने मिलकर लड़ाई में दखल दिया और उसे रोका. इसके बाद, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मिरियम ने कहा कि एक समय यात्रियों को लगा कि वे जिंदा नहीं बच पाएंगे.
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1073 (बोइंग 737 मैक्स 8) ने पहले 7700 का “स्क्वॉक कोड” भेजा था, जो एक इंटरनेशनल इमरजेंसी सिग्नल है. वहीं, कुछ देर बाद 7500 कोड भेजा, जो विमान में गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है, जिसमें संभावित अपहरण भी शामिल है.
यह भी पढ़ें
हालांकि, सिर्फ सिग्नल से यह पता नहीं चलता कि फ्लाइट में क्या हुआ था. इस उड़ान में लगभग 180 इजरायली यात्री सवार थे. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्टर्न टाइम (ईटी) के हिसाब से लगभग 1:20 बजे, विमान की ऊंचाई 34,000 फीट से घटकर लगभग 16,600 फीट यानी लगभग 17,400 फीट घट गई, जिसके बाद इमरजेंसी सिग्नल जारी किया गया. विमान से पहला इमरजेंसी सिग्नल 1:32 बजे ईटी पर भेजा गया था.