जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जेल में ही रहेंगे उमर खालिद और शरजील इमाम…दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

उमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने दोनों की बेल का विरोध किया था.

Author
30 Sep 2026
( Updated: 30 Sep 2026
01:41 PM )
जेल में ही रहेंगे उमर खालिद और शरजील इमाम…दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
Image Source-IANS
Advertisement

2020 के दिल्ली दंगा मामले से जुड़ी बड़ी साजिश के आरोप में गिरफ्तार उमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश को देखते हुए वह अभी जमानत नहीं दे सकते. जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई की.

शरजील इमाम और उमर खालिद को बड़ा झटका

दरअसल, उमर खालिद और शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा ट्रायल कोर्ट के 4 जुलाई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका तीसरी बार खारिज कर दी गई थी. ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के जनवरी 2026 के उस आदेश का हवाला दिया था, जिसमें इन्हें तत्काल नियमित जमानत देने से इनकार किया गया था.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह छूट दी थी कि यदि मामले के सुरक्षित और गोपनीय गवाहों के बयान दर्ज हो जाते हैं या फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक साल पूरे हो जाते हैं और ट्रायल में देरी होती है, तो वे निचली अदालत में दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जिस NALSAR यूनिवर्सिटी में हुआ था CJI का विरोध, वहां दिखाई गई उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री, भड़की BJP

दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम और उमर खालिद की बेल प्ली खारिज की

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों की जमानत का कड़ा विरोध किया है. पुलिस ने इन दोनों को दिल्ली दंगों का 'मास्टरमाइंड' और 'कमांड अथॉरिटी' बताया है. पुलिस का कहना है कि इनकी जमानत अर्जी समय से पहले और कानूनन गलत है.

ये भी पढ़ें: उमर खालिद बने स्वरा-फहाद के ‘मैचमेकर’! एक फोन कॉल से शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि 22 सितंबर को दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद छात्र नेता शरजील इमाम को उसके चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी थी. यह अंतरिम जमानत 4 से 10 अक्टूबर तक मिली है. गौरतलब है कि उमर खालिद और शरजील इमाम 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में लंबे समय से जेल में हैं. उन पर दंगे की साजिश रचने के गंभीर आरोप हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें