जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाढ़ से बेहाल नेपाल में फिर भूकंप के झटके, चीन भी कांपा, दो झील जो ला सकते हैं बड़ी तबाही!

पहले नेपाल और फिर चीन में भूकंप के झटके महसूूस किए गए हैं. वहीं, दो बड़ी झीलों पर पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है. जिससे खतरा लगातार मंडरा रहा है.

Author
28 Aug 2026
( Updated: 28 Aug 2026
12:38 PM )
बाढ़ से बेहाल नेपाल में फिर भूकंप के झटके, चीन भी कांपा, दो झील जो ला सकते हैं बड़ी तबाही!
Image Source- Xinhua via IANS
Advertisement

नेपाल में तबाही के बीच जिंदगी को बचाने और ढूंढने की कवायद जारी है. मलबे में दबे शव, जमींदोज इमारतें और रोते-बिलखते लोग. नेपाल के कई इलाकों में दूर-दूर तक बर्बादी की भयावह तस्वीरें नजर आ रही हैं. इस बीच नेपाल की मुसीबत अभी टली नहीं है. नेपाल और चीन ने हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ आने का खतरा जताया गया है. इसी बीच दोनों देशों में भूकंप के तेज झटके भी महसूस किए गए हैं. 

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. चीन के अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर यानी सीईएनसी ने इसकी पुष्टि की है. भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर है. 

नेपाल में भी दर्ज किया गया था भूकंप 

चीन से पहले गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मानी गई थी. हालांकि नेपाल में आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन त्रासदी के बीच मची इस उथल पुथल को गंभीर खतरे की घंटी माना जा रहा है. 

नेपाल में झील फटने का डर 

नेपाल और चीन की सीमा के बीच झीलें बन गई हैं. जिनके फटने का डर है क्योंकि पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में यह कभी भी टूट सकती हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है. जबकि पहले से आई विनाशकारी बाढ़ से नेपाल जूझ ही रहा है. 

नेपाल की बाढ़ में कितने लोगों की मौत? 

Advertisement

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर बढ़कर 469 के पार पहुंच गया है. जबकि 1500 से ज्यादा लोग लापता हैं. राहत और बचाव दल मलबे और तेज बहाव वाले नदी क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं. वहीं, बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 469 लोगों की मौत; 1500 से ज्यादा लापता, फिर बाढ़ का खतरा

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें